ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...
देश

कोरोना का डरः पुडुचेरी बना देश का पहला ऐसा राज्य जहां CM समेत नेताओं की हुई जांच

नई दिल्लीः  दुनिया भर में फैले कोरोना वायरस महारामारी से भारत में तेजी से लोग संक्रमित हो रहे हैं।   देश में पिछले 24 घंटों में 1486 नए मामले सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हुई है। वहीं देशभर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,000 के पार हो गया है। जिसमें 16,454 सक्रिय मामले हैं इसमें से ठीक होने वालों की संख्या 4,257 है जबकि 681 लोगों की खतरनाक वायरस के कारण हो चुकी है। इसी बीच पुडुचेरी देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां विधानसभा में CM समेत सभी नेताओं की जांच हुई है।

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक पुडुचेरी विधानसभा के अंदर आज मुख्यमंत्री वी। नारायणसामी, विधानसभा अध्यक्ष वीपी शिवकोलुंडू समेत सभी मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को कोरोना टेस्ट कराया गया। मुताबिक स्वास्थ्य विभाग और डॉक्टरों की एक टीम ने विधानसभा परिसर में एक विशेष शिविर में सभी नेताओं के नमूने एकत्रित किए।मुख्यमंत्री कार्यालय से एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि आज हुए इन टेस्ट के रिजल्ट शुक्रवार को उपलब्ध होंगे।

महाराष्ट्र में मरीजों का आंकड़ा पहंचा 5,649 पर
मुंबई में बुधवार को कोविड-19 संक्रमण के 431 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 5,649 पर पहुंच गया। वहीं 18 लोगों की मौत हुई। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 269 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारी ने बताया, ‘‘ कोविड-19 संक्रमण से मुक्त होने के बाद 67 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 789 तक पहुंच गई है।’’ राज्य में संक्रमण के 4,591 सक्रिय मामले हैं और अब तक 90,223 नमूनों की जांच हो चुकी है। मुंबई में अब तक 3,683 मामले आए हैं और 161 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में संक्रमण की अधिकता वाले 465 क्षेत्र हैं।

Related Articles

Back to top button