ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
पंजाब

Mohali में भाजपा नेता की Thar पर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल

मोहाली: यहां फेज-1 में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता गुरदीप सिंह की थार गाड़ी पर देर रात करीब 1 बजे स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गुरदीप सिंह के मुताबिक उनकी गाड़ी की डिग्गी से खोखा (कारतूस का खोल) भी बरामद हुआ है। उन्होंने मामले की शिकायत थाना फेज-1 पुलिस को दे दी है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किसी से कोई दुश्मनी नहीं
गुरदीप सिंह ने बताया कि वह मोहाली में भाजपा कार्यकर्ता हैं और टॉयलेट सेवा का काम करते हैं। सुबह जब वह जिम जाने के लिए अपनी गाड़ी के पास पहुंचे तो देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि देर रात करीब 12:50 बजे स्कॉर्पियो में सवार कुछ लोग वहां पहुंचे। पहले उन्होंने कुल्हाड़ी से गाड़ी पर वार किए और फिर गाड़ी पर फायरिंग भी की। गाड़ी की बारीकी से जांच करने पर डिग्गी से खोखा बरामद हुआ। गुरदीप सिंह का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। स्कॉर्पियो सवार आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही हमले का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

हमलावरों की तलाश में जुटी टीमें : एसपी सिटी
एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर स्कॉर्पियो गाड़ी के नंबर और उसमें सवार आरोपियों की पहचान के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही मामला सुलझा लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button