ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
मनोरंजन

अरहान और रश्मि के ब्लेम गेम में कूदीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं-‘उसने रश्मि का फायदा उठाया’

नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई और उनके एक्सब्वॉय फ्रेंड अरहान खान के ब्लेम-गेम में अब देवोलीना भट्टाचार्जी भी कूद पड़ी हैं। देवोलीना ने अरहान को फ्रॉड बताया है साथ ही कहा है कि उसने रश्मि का फायदा उठाया है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में देवोलीना ने कहा, ‘रश्मि मेरी बहुत अच्छी दोस्त है और अपनी लड़ाई खुद लड़ सकती है। मैं उसे सपोर्ट करती हूं, लेकिन उसे उतना स्पेस भी देती हूं।

‘रश्मि ने एक धोखेबाज़ और फ्रॉड शख्स पर भरोसा कर लिया और अब वो उसका हर्जाना भुगत रही है। उसको अरहान के इरादों का बिल्कुल अंदाज़ नहीं था। लेकिन सलमान खान सर का शुक्रिया कि उन्होंने अरहान का पर्दाफाश कर दिया। सलमान सर अरहान का असली चेहरा सामने लाए और रश्मि की आंखें खोल दीं’।

देवोलीना ने आगे कहा, ‘रश्मि ने जो साइन किए चेक अरहान को दिए थे उसने उनका भी फायदा उठाया। रश्मि को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उसके चेक्स का ऐसे मिसयूज़ होगा। अरहान ने हर तरीके से उसका फायदा उठाया है चाहें वो पैसे के मामले में हो, या पब्लिसिटी के मामले में। अब वो उसे मेंटली हैरेस कर रहा है’।

अरहान के रश्मि पर आरोपों को लेकर देवो ने कहा, ‘वो है कौन? बिग बॉस से पहले उसे कौन जानता था? रश्मि की वजह से ही उसे वो शो मिला,रश्मि एक फेमस एक्ट्रेस है जो करीब 18 सालों से इस इंडस्ट्री का हिस्सा है। वो रश्मि पर आरोप लगा रहा है वो इसकी इमेज खराब करने के लिए ऐसा कर रही है। वो कह रहा है कि उसने रश्मि के साथ बिजनेस में पैस इन्वेस्ट किए। ये क्या मज़ाक है…रहने की तो जगह नहीं थी मुंबई में उसके पास, बिजनेस में इन्वेस्ट करने के लिए पैसे कहां से लाया। मैं रश्मि के लिए बहुत चिंतित हूं। अरहान उसका नाम खराब कर रहा है’।

Related Articles

Back to top button