ब्रेकिंग
Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज... Dr. Irfan Ansari Statement: 6 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, राज्य के 25 हजार से अधिक डीलरों की समस्याओं ... Jharkhand Congress News: रिनपास के प्रभारी निदेशक और भ्रष्टाचार के खिलाफ रांची में प्रदर्शन, उच्चस्त... Jharkhand Police Update: लंबित मामलों के निष्पादन और फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आईजी का कड... Barwadda Police & Fire Brigade: शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका, दमकल टीम ने पाया काबू; जांच जारी Giridih News: उसरी नदी से मिला लापता शुभम कुमार साव का क्षत-विक्षत शव, पीएमसीएच भेजा गया पोस्टमार्टम... Ranchi News: घायल पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए राजधानी के हनुमान मंदिर मे... Gwalior News Today: मनचलों और शराबियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छात्राओं और कामकाजी महिलाओं ने ली ... Saran Triple Murder: अस्पताल में भी चले हथियार; पुरानी रंजिश में गई 3 जानें, एक की हालत गंभीर
उत्तरप्रदेश

‘तू काली है, मैं तुझे पसंद नहीं करता…’ विवाहिता ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय के लिए ससुराल के बाहर दिया धरना

आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले के विनुकोंडा कस्बे में दहेज उत्पीड़न और रंगभेद का गंभीर मामला सामने आया है. विनुकोंडा मंडल के नादिगड्डा गांव की निवासी गोपी लक्ष्मी रविवार से अपने ससुराल के सामने धरना प्रदर्शन कर रही हैं. पीड़िता का आरोप है कि शादी के कुछ ही महीनों बाद से उसे पति और ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. विवाहिता का कहना है कि ससुरालिए उसके रंग को लेकर टिप्पणी करते हैं. पति कहता है- तू काली है. मैं तुझे पसंद नहीं करता. तेरे कारण घर में अशुभ घटनाएं हो रही हैं.

गोपी लक्ष्मी की शादी इसी वर्ष 4 जून को विनुकोंडा कस्बे के थिम्मयापलेम रोड स्थित चौदम्मा स्ट्रीट निवासी कोटेश्वर राव से हुई थी. लक्ष्मी ने बताया कि शादी के करीब दो महीने बाद से ही उसका पति कोटेश्वर राव, मौसी शेषम्मा और मामा वेंकटेश्वरलू उसे परेशान करने लगे. आरोप है कि ससुराल वाले उसे बार-बार मायके से पैसे लाने का दबाव बना रहे थे.

पीड़िता के अनुसार, शादी के समय उसके माता-पिता ने अपनी दो एकड़ जमीन गिरवी रखकर दहेज में 12 लाख रुपये नकद और 25 साबर सोना दिया था. लक्ष्मी के माता-पिता को उम्मीद थी कि उनकी बेटी का जीवन एक संपन्न परिवार में सुखद रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. लक्ष्मी ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसे रंग के आधार पर अपमानित किया और कहा कि वह काली है, इसलिए उसे पसंद नहीं करता. इतना ही नहीं, ससुराल वाले यह भी कहते थे कि उसके घर आने के बाद से परिवार में अशुभ घटनाएं हो रही हैं.

आरोपियों को जमानत मिलती है तो…

लक्ष्मी ने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग राजनीतिक समर्थन का हवाला देकर उसे धमकाते थे. कहते थे कि पुलिस में शिकायत करने पर भी उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा. पीड़िता ने कहा कि यदि आरोपियों को जमानत मिल जाती है तो वे उसे और उसके परिवार को नुकसान पहुंचा सकते हैं.

पति और ससुरालिए हुए फरार

रविवार को जब गोपी लक्ष्मी ने अपने ससुराल के सामने धरना शुरू किया, तो पति और अन्य ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए. लक्ष्मी के समर्थन में उसके मायके पक्ष और रिश्तेदारों ने भी प्रदर्शन किया. मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पीड़िता ने मांग की है कि दहेज के नाम पर महिलाओं को ठगने और प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उसे न्याय दिलाया जाए.

Related Articles

Back to top button