ब्रेकिंग
कौन हैं आर श्रीलेखा, जो तिरुवनंतपुरम में बन सकती है BJP की पहली मेयर, रही हैं DGP सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान! लालू यादव की जब्त प्रॉपर्टी पर अब खुलेंगे सरकारी स्कूल, बिहार में मच गया ... हिमाचल में पाकिस्तानी साज़िश! फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, गुब्बारे पर लिखे थे य... सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज? नए लेबर कोड में बड़ा बदलाव, अब हफ्ते में 3 दिन छुट्टी, क्या 4 द... 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' नारे पर मचा बवाल! कांग्रेस की रैली में लगे आपत्तिजनक नारे, BJP का पलटवार- 'क... हिसार-NH पर घने कोहरे के कारण आपस में टकराए कई वाहन, बाल-बाल बची करीब 100 लोगों की जान दरिंदगी की हदें पार: नाबालिगा के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया था किडनैप, फिर जंगल में किया गैंगरेप सोनीपत में किशोर ने अपनी सहपाठी छात्रा से किया दुष्कर्म, शॉपिंग मॉल में ले जाने का दिया था झांसा हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील और होगा स्वादिष्ट, अब बच्चों के खाने में ये चीजें भी होंगी ... देशभर में 6 करोड़ की साइबर ठगी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कुरुक्षेत्र पुलिस ने छत्तीसगढ़ से पकड़ा
देश

सोमवार को बड़ी हड़ताल पर डॉक्टर, अमित शाह को लिखा पत्र

नई दिल्लीः इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने पश्चिम बंगाल में आंदोलनरत डॉक्टरों के प्रति एकजुटता जताते हुए शुक्रवार से चार दिन के राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र लिखकर अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के प्रति हिंसा को रोकने के लिए एक केंद्रीय कानून बनाने का आग्रह किया। देश में डॉक्टरों के इस शीर्ष निकाय ने हिंसा के किसी भी प्रकार सहित चिकित्सा सेवा कर्मियों के खिलाफ हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि शुक्रवार से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन शनिवार और रविवार को भी जारी रहेगा। इसमें डॉक्टर काले रंग के बिल्ले लगाएंगे और धरना देने के अलावा शांति मार्च निकालेंगे।

आईएमए ने 17 जून सोमवार को गैर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं को बंद करने वाली हड़ताल का भी आह्वान किया। शाह को लिखे एक पत्र में आईएमए ने कहा कि चिकित्सा संस्थानों और डॉक्टरों के प्रति हिंसा के खिलाफ एक केंद्रीय स्तर पर कानून बनाने का आग्रह किया। आईएमए के महासचिव आरवी अशोकन ने कहा कि आईएमए एनआरएस मेडिकल कॉलेज में हिंसक भीड़ का शिकार बने डॉ. परिबाहा मुखर्जी के प्रति हुई हिंसा की निंदा करता है। आईएमए ने सोमवार को राष्ट्रीय स्तरपर सभी चिकित्सा सेवा संस्थानों में गैर आवश्यक सेवाओं को रोके जाने का आह्वान किया। इसमें कहा गया है कि सुबह छह बजे से ओपीडी सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। हालांकि, इस दौरान आपातकालीन सेवाएं काम करती रहेंगी।

उधर कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं के बच्चे भी प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का साथ देते दिखे। मुख्यमंत्री के भाई कार्तिक बनर्जी के पुत्र आबेश बनर्जी कोलकाता के केपीसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल हुये। वह इस अस्पताल में डॉक्टर हैं। इसके अलावा कोलकाता मेयर और राज्य शहरी विकास मंत्री फरहाद हाकिम की बेटी सबा और टीएससी के वरिष्ठ नेता और सांसद काकोली घोष दस्तीदार के पुत्र बैद्यनाथ ने भी प्रदर्शनकारियों का साथ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button