ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

पूर्व CM चंद्रबाबू नायडू की एयरपोर्ट पर ली गई तलाशी, भाजपा पर भड़की TDP

हैदराबादः आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को गन्नवरम हवाई अड्डे पर शुक्रवार देर रात तलाशी से गुजरना पड़ा। नायडू को विमान तक जाने के लिए वीआईपी सुविधा से भी वंचित कर दिया गया। उन्हें आम यात्रियों के साथ शटल बस में यात्रा करनी पड़ी। चंद्रबाबू नायडू को Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है, इसमें 24 घंटे उनके साथ 23 सुरक्षाकर्मी और एस्कॉर्ट की गाड़ियां रहती हैं। 2003 में तिरुपति के अलिपिरि में माओवादियों ने उनपर हमला कर दिया था, इसके बाद से उनको Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिली थी।

वहीं नायडू की तलाशी पर टीडीपी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया। टीडीपी ने कहा कि चंद्रबाबू नायडू भारतीय राजनीति में सम्मानित स्थान रखते हैं और उनके साथ इस तरह का व्यवहार निदंनीय है। टीडीपी नेता और राज्य के पूर्व गृह मंत्री चिन्ना राजप्पा ने कहा कि नायडू को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है और ऐसे में उनको अकेले यात्रियों के साथ शटल बस में भेजना उनकी सुरक्षा के साथ समझौता किया। टीडीपी ने केंद्र और राज्य सरकार से नायडू को उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button