ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

हार्ट के लिए खतरनाक है हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन दवा, FDA ने दी चेतावनी

अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मलेरिया के उपचार में काम आने वाली दवाई हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के दुष्प्रभावों के बारे में चेतावनी दी है। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि कोविड-19 के उपचार में यह दवा लाभदायक है। इस दवा के दुष्प्रभावों में हृदयगति से जुड़ी गंभीर एवं जानलेवा समस्या हो सकती है।

एफडीए ने दवा सुरक्षा संवाद में कहा कि कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए इस दवा के आपात स्थिति में इस्तेमाल की इजाजत दी गई है। उसने कहा कि दवा संबंधी इन जोखिमों का उल्लेख पहले से है हालांकि स्वास्थ्य देखभाल कर्मी करीब से देखें और मरीजों पर निगरानी रखें तो इसकी गंभीरता को कम किया जा सकता है।

एफडीए के आयुक्त स्टीफन एम हान ने कहा कि हम जानते हैं कि स्वास्थ्य देखभालकर्मी अपने मरीजों के लिए हर संभव विकल्प देख रहे हैं और हम भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हम उन्हें उचित जानकारी दे रहे हैं ताकि वे सही फैसले ले सकें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के उपचार में ये दवाएं कितनी सुरक्षित और प्रभावी हैं, यह पता लगाने के लिए नैदानिक परीक्षण चल रहे हैं लेकिन इन दवाओं के जो दुष्प्रभाव हैं उन्हें भी ध्यान में रखा जाना आवश्यक है।

कई रिपोर्ट में संकेत मिले हैं कि मलेरिया के इलाज में काम आने वाली दवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज को बीमारी के शुरुआती चरण में फायदा पहुंचाती है लेकिन हृदयरोग से पीड़ित लोगों के लिए यह घातक है।

Related Articles

Back to top button