ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
पंजाब

Ludhiana में सनसनीखेज वारदात, दिव्यांग व्यक्ति का रस्सी से बंधे पैरों के साथ शव बरामद

लुधियाना: चंडीगढ़ रोड स्थित एलआईजी फ्लैट के पास बने पार्क के बाहर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक दिव्यांग व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। शव के पैर रस्सी से बंधे हुए थे, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना डिविजन नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान दिनेश तिवारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि दिनेश की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शव की हालत और पैरों पर बंधी रस्सी इस ओर इशारा कर रही है कि यह कोई सामान्य मौत नहीं है।

आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मृतक के परिचितों से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button