ब्रेकिंग
"अब कलम के जादूगरों की खैर नहीं": गैंगस्टर विनय की मौत पर अखिलेश का वार— बोले, "स्क्रिप्ट लिखने वाले... छत्तीसगढ़ में मिट्टी के 1.75 लाख नमूनों की जांच में 76% में नाइट्रोजन लगभग शून्य भिलाई में 11 माह में 1,309 नशेड़ी वाहन चालक पकड़े गए, 1.33 करोड़ का जुर्माना वसूला गया रायपुर के मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ मामले में 7 गिरफ्तार, बजरंग दल ने दी गिरफ्तारी की चेतावनी PM Awas Yojana में भ्रष्टाचार? रोजगार सहायक पर घूस मांगने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा छत्तीसगढ़ के 4 नन्हें जांबाजों को वीरता पुरस्कार, सीएम ने कहा- साल 2026 से भव्य तरीके से मनाएंगे वीर... बिलासपुर में युवक का अपहरण कर पिटाई का आरोप, इलाज से पहले युवक की मौत भिलाई में पुलिस भर्ती के नाम पर बड़ी ठगी, लगभग 11 साल बाद आरोपी पर FIR राम वन गमन पथ: करोड़ों खर्च के बाद भी सीतामढ़ी हरचौका में बदहाली और बदइंतजामी बीजापुर में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, पामेड़ थाना इलाके के एर्रापल्ली गांव की घटना
हरियाणा

फिर सामने आया हरियाणा व यूपी के बीच सीमा विवाद, दोनों राज्यों के अधिकारियों में हुई बहस

हरियाणा व यूपी के बीच फिर सीमा विवाद सामने आया। जिसमें यमुना नदी पर बने पुल से सटे एक कच्चे रास्ते को लेकर दोनों राज्यों के अधिकारी आमने-सामने खड़े हो गए। नए पिलर लगाए जाने के प्रयास से स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब मौके पर दोनों प्रदेशों के अधिकारियों के बीच बहस हो गई।

हरियाणा प्रशासन की ओर से एसडीएम प्रदीप कुमार और खनन अधिकारी विनय शर्मा दलबल के साथ विवादित स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने सीमांत भूमि पर हरियाणा का दावा जताते हुए मौके पर निशानदेही की कार्रवाई शुरू करवाई। इसकी सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश प्रशासन हरकत में आया और यूपी की ओर से तहसीलदार ललिता चौधरी पुलिस टीम के साथ यमुना नदी के किनारे पहुंचीं। मौके पर दोनों राज्यों के अधिकारियों के बीच बहस हुई।

वहीं यूपी प्रशासन का कहना था कि सीमा निर्धारण सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के आधार पर होना चाहिए और जब तक दोनों राज्यों की संयुक्त टीम द्वारा निशानदेही नहीं हो जाती, तब तक सीमा पिलर लगाया जाना ठीक नहीं है। हालांकि हरियाणा प्रशासन अड़ा रहा। हालात बिगड़ते देख दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने पिलर लगाने की कार्रवाई पर रोक लगाई। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई।

Related Articles

Back to top button