ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
पंजाब

फगवाड़ा में देर रात फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां, कैमरे में कैद हुई घटना

फगवाड़ा: फगवाड़ा के गांव खुर्रमपुर के पास स्थित सरपंच ढाबे पर देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ युवकों ने ढाबे के एक कर्मचारी के साथ पहले मारपीट की और फिर सड़क पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई।

ढाबे के मालिक मंजोत सिंह (पुत्र बंसी लाल, निवासी गांव खुर्रमपुर) ने बताया कि कुछ युवक ढाबे पर आए और किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू कर दिया। देखते ही देखते उन्होंने ढाबे के कर्मचारी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपियों ने ढाबे में तोड़फोड़ की और सड़क पर कई राउंड फायरिंग भी की। आरोप है कि युवकों ने सीसीटीवी कैमरे, फ्लैक्स बोर्ड और ढाबे का अन्य सामान तोड़ दिया। पूरी घटना ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसकी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है। ढाबा मालिक ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने तेजधार हथियारों से ढाबे के गेट पर वार किए और उसे व स्टाफ को जान से मारने की धमकियां दीं।

सूचना मिलने के बाद थाना सदर फगवाड़ा पुलिस ने आरोपियों जसकरन, प्रशांत, पारस, कुणाल और अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फगवाड़ा में आए दिन फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button