ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
पंजाब

पंजाब में घने कोहरे का कहर, बेकाबू हुई कार

दोराहा: पंजाब में घना कोहरा लगातार हादसों का कारण बन रहा है। इसी कड़ी में दोराहा के पास टच वुड होटल के नजदीक एक कार कोहरे के कारण हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार चार लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6:24 बजे होंडा अमेज कार (नंबर पीबी-01-सी-1794) अचानक कोहरे की वजह से सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार चार लोगों को गंभीर चोटें आईं। घायलों की पहचान जसविंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह, केवल सिंह पुत्र संतोख सिंह, सुखविंदर सिंह पुत्र हरबिंदर सिंह (निवासी गांव भानो, जिला कपूरथला) और बहादुर सिंह पुत्र जोगा सिंह (निवासी गांव जगतपुरा जट्टा, जिला कपूरथला) के रूप में हुई है।

हादसे की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स खन्ना की टीम सब-इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटाया और ट्रैफिक को सुचारू किया। घायलों को सिविल अस्पताल, साहनेवाल में भर्ती कराया गया। दोराहा पुलिस और रोड सेफ्टी फोर्स ने लोगों से अपील की है कि घने कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, धीमी गति से चलें, फॉग लाइट का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि हादसों से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button