ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
पंजाब

नगर निगम बठिंडा के लिए नई वार्डबंदी की अधिसूचना जारी, 50 वार्डों में किया विभाजित

बठिंडा: पंजाब सरकार के स्थानीय सरकार विभाग ने नगर निगम बठिंडा के लिए नई वार्डबंदी की अधिसूचना जारी कर दी है। यह अधिसूचना पंजाब सरकार के गजट में प्रकाशित की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत नगर निगम को 50 वार्डों में विभाजित किया गया है, जिनमें से 33 वार्ड विभिन्न आरक्षित श्रेणियों के लिए निर्धारित किए गए हैं।

नई वार्डबंदी के अनुसार महिलाओं, अनुसूचित जातियों (एस.सी.) तथा पिछड़ा वर्ग (ओ.बी.सी.) को व्यापक प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। अधिसूचना के अनुसार वार्डों की सीमाएं तय करने में सरहिंद नहर, रिंग रोड, बरनाला बाईपास, डबवाली रोड, मानसा रोड और जी.टी. रोड जैसी प्रमुख सड़कों को आधार बनाया गया है। इसके साथ ही कई पुराने वार्डों की सीमाओं में बदलाव कर जनसंख्या संतुलन बनाए रखने का प्रयास किया गया है। नई विकसित कॉलोनियों और विस्तार क्षेत्रों को अलग-अलग वार्डों में शामिल किया गया है, ताकि भविष्य की आबादी और विकास को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक संतुलन कायम किया जा सके।

दूसरी ओर नई वार्डबंदी जारी होते ही महानगर की सियासत में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक दलों और संभावित उम्मीदवारों ने वार्डों की बनावट और आरक्षण व्यवस्था का अध्ययन शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार कुछ क्षेत्रों में वार्ड परिवर्तन को लेकर आपत्तियां भी सामने आ सकती हैं, जिन्हें लेकर सरकार के समक्ष लिखित ऐतराज दर्ज करवाए जाने की संभावना है। नई वार्डबंदी को आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारी की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे न केवल चुनावी प्रक्रिया को स्पष्टता मिलेगी, बल्कि महिलाओं और वंचित वर्गों की भागीदारी भी और सशक्त होगी। यह वार्डबंदी पंजाब म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन एक्ट, 1976 की धारा 8(2) तथा डिलिमिटेशन ऑफ वार्ड्स ऑर्डर, 1995 के तहत की गई है, जिसे पंजाब के राज्यपाल की मंजूरी प्राप्त है।

बठिंडा नगर निगम में वार्डों का विवरण

वार्ड 1 : कोठे अमरपुरा, एन.एफ.एल. कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर। (महिला आरक्षित)
वार्ड 2 : बीबी वाला रोड, पटेल नगर, बस स्टैंड क्षेत्र।
वार्ड 3 : सरहिंद नहर, अमरपुरा क्षेत्र। (महिला आरक्षित)
वार्ड 4 : मॉडल टाऊन फेज-4 व फेज-5।
वार्ड 5 : बलराम नगर, नैशनल कॉलोनी। (महिला आरक्षित)

वार्ड 6 : परशुराम नगर, शक्ति विहार।

वार्ड 7 3 शिव कॉलोनी, जनता नगर। (अनुसूचित जाति आरक्षित)

वार्ड 8 : गुरु नानकपुरा, संतपुरा।

वार्ड 9 : हिम्मतपुरा बस्ती, गली नंबर क्षेत्र। (महिला आरक्षित)

वार्ड 10 : गोनियाना रोड, विकास नगर।

वार्ड 11 : भगत सिंह नगर, पावर हाऊस रोड। (एस.सी. महिला आरक्षित)

वार्ड 12 : अजीत रोड, फ्रैंड्स कॉलोनी।

वार्ड 13 : किला रोड, राम नगर। (महिला आरक्षित)

वार्ड 14 : माल रोड, सिविल लाइंस।

वार्ड 15 : सुभाष नगर, शास्त्री नगर। (ओ.बी.सी. आरक्षित)

वार्ड 16 : अमृतसर रोड, गणेश नगर।

वार्ड 17 : धोबी बाजार, हंसराज नगर। (महिला आरक्षित)

वार्ड 18 : जीटी रोड, इंडस्ट्रियल एरिया।

वार्ड 19 : भूड़ नगर, वाल्मीकि बस्ती (एससी आरक्षित)

वार्ड 20 : मॉडल टाउन फेज-1 व फेज-2। (महिला आरक्षित)

वार्ड 21 : सेखों नगर, प्रेम नगर।

वार्ड 22 : हरनाम नगर, अमन विहार। (ओबीसी महिला आरक्षित)

वार्ड 23 : डबवाली रोड, न्यू दीप नगर।

वार्ड 24 : शांति नगर, दुर्गा नगर। (महिला आरक्षित)

वार्ड 25 : गुरु तेग बहादुर नगर, दशमेश नगर।

वार्ड 26 : महावीर नगर, कृष्णा कॉलोनी। (एससी महिला आरक्षित)

वार्ड 27 : अशोक नगर, रानी बाग।

वार्ड 28 : ग्रीन सिटी, इको कॉलोनी। (महिला आरक्षित)

वार्ड 29 : चौक बाजार, पुराना शहर।

वार्ड 30 : बंगा रोड, सेंट्रल कॉलोनी। (ओबीसी आरक्षित)

वार्ड 31 : न्यू जनता नगर, शिवाजी नगर। (महिला आरक्षित)

वार्ड 32 : मानसा रोड, न्यू विकास नगर।

वार्ड 33 : कैंट एरिया, मिलिट्री क्षेत्र। (महिला आरक्षित)

वार्ड 34 : सराभा नगर, टैगोर नगर।

वार्ड 35 : वाल्मीकि बस्ती, मेहता चौक। (एससी आरक्षित)

वार्ड 36 : दीप नगर, सूर्य विहार। (महिला आरक्षित)

वार्ड 37 : रामबाग रोड, लक्ष्मण नगर।

वार्ड 38 : ओल्ड कोर्ट रोड, न्याय नगर। (ओबीसी महिला आरक्षित)

वार्ड 39 : गुरु की नगरी, खालसा नगर।

वार्ड 40 : रेलवे कॉलोनी, स्टेशन रोड। (महिला आरक्षित)

वार्ड 41 : संत नगर, हरि विहार।

वार्ड 42 : आदर्श नगर, विवेक नगर। (महिला आरक्षित)

वार्ड 43 : न्यू शक्ति नगर, शिव विहार।

वार्ड 44 : पटेल चौक, नेहरू नगर। (ओबीसी आरक्षित)

वार्ड 45 : रामनगर बस्ती, सफाई कर्मी कॉलोनी। (एससी महिला आरक्षित)

वार्ड 46 : फूल नगर, मोती नगर।

वार्ड 47 : न्यू मॉडल टाउन, ग्रीन पार्क। (महिला आरक्षित)

वार्ड 48 : इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट, गोदाम क्षेत्र।

वार्ड 49 : खालसा स्कूल रोड, एजुकेशन जोन। (महिला आरक्षित)

वार्ड 50 : नगर निगम सीमा विस्तार क्षेत्र व नई आवासीय कॉलोनियां।

Related Articles

Back to top button