ब्रेकिंग
Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज... Dr. Irfan Ansari Statement: 6 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, राज्य के 25 हजार से अधिक डीलरों की समस्याओं ... Jharkhand Congress News: रिनपास के प्रभारी निदेशक और भ्रष्टाचार के खिलाफ रांची में प्रदर्शन, उच्चस्त... Jharkhand Police Update: लंबित मामलों के निष्पादन और फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आईजी का कड... Barwadda Police & Fire Brigade: शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका, दमकल टीम ने पाया काबू; जांच जारी Giridih News: उसरी नदी से मिला लापता शुभम कुमार साव का क्षत-विक्षत शव, पीएमसीएच भेजा गया पोस्टमार्टम... Ranchi News: घायल पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए राजधानी के हनुमान मंदिर मे... Gwalior News Today: मनचलों और शराबियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छात्राओं और कामकाजी महिलाओं ने ली ... Saran Triple Murder: अस्पताल में भी चले हथियार; पुरानी रंजिश में गई 3 जानें, एक की हालत गंभीर
देश

ट्रंप बोले- अमेरिका में कोरोना से हो सकती है 70,000 की मौत, फिर भी हमने काफी अच्छा काम किया

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अनुमान जताया है कि कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में मृतक संख्या 70,000 तक जा सकती है लेकिन यह भी कहा कि शुरू में व्यक्त किए गए अनुमानों में यह संख्या बहुत ज्यादा थी। इसी के साथ उन्होंने यह बताने की भी कोशिश की कि नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मतदाताओं को उन्हें ही फिर से क्यों चुनना चाहिए। ट्रंप इसी महीने कई बार अनुमान जता चुके हैं कि covid-19 से अमेरिका में करीब 60,000 लोगों की मौत हो सकती है। ट्रंप से सोमवार को व्हाइट हाउस प्रेस वार्ता के दौरान पूछा गया था कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति वियतनाम युद्ध की तुलना में छह हफ्तों में ज्यादा अमेरिकियों की मौत होने के बाद फिर से चुने जाने के हकदार हैं।

वियतनाम युद्ध में करीब 58,000 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोविड-19 मृतकों की संख्या 55,000 के पार जा चुकी है। ट्रंप ने कहा कि देश ने बहुत से लोग गंवा दिए। उन्होंने कहा कि लेकिन अगर आप शुरुआती अनुमान को देखें जो 22 लाख थी तो हम संभवत: इसे बहुत कम कर 60,000 से 70,000 पर ला पाए हैं। एक व्यक्ति के लिए इतना कर पाना बहुत है। और मेरे विचार में मैंने सच में बहुत अच्छे फैसले लिए हैं। सीमा बंद करना या चीन से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाना बड़ा फैसला था।” ट्रंप ने कहा कि मेरे हिसाब से मैंने बहुत अच्छा काम किया है। मैं कहूंगा, एक व्यक्ति के लिए यह बहुत है। उनके इस तर्क का आधार वह अनुमान है जिसमें कहा गया था कि अगर सामाजिक दूरी के माध्यम से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का प्रयास तेज नहीं किया गया तो अमेरिका में 15 से 22 लाख लोगों की मौत हो सकती है।

Related Articles

Back to top button