ब्रेकिंग
Malout Crime News: नशीले कैप्सूल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़; 7 गिरफ्तार, 2000 प्रेगाभा कैप्सूल बराम... Amritsar Crime News: सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़; 4 तस्कर गिरफ्तार, 10 पिस्तौ... Ludhiana News: घर में जादू-टोना करता व्यक्ति CCTV में कैद; सलेम टाबरी इलाके में मचा हड़कंप Haryana Congress Politics: बृजेंद्र सिंह की बैठक में हुड्डा के करीबी एम.एस. चोपड़ा की मौजूदगी; हरिया... Haryana Congress Politics: बृजेंद्र सिंह की बैठक में हुड्डा के करीबी एम.एस. चोपड़ा की मौजूदगी; हरिया... Haryana Government Tenders: 5 करोड़ से अधिक के टेंडरों की जानकारी अब ऑनलाइन; पारदर्शिता के लिए सरकार... Haryana Air Pollution: हरियाणा में 1 अक्टूबर से लागू होगी 'नो पीयूसीसी, नो फ्यूल' नीति; बिना पॉल्यूश... Yamunanagar News: खाट पर पिता को लेकर न्याय मांगने पहुंचीं बेटियां; अनिल विज से गुहार, पर मंत्री नही... Haryana Health Services: स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार ने दी 18 करोड़ से अधिक की मंजूर... Faridabad Crime News: साली से निकाह का रास्ता साफ करने के लिए पत्नी की हत्या; आरोपी पति गिरफ्तार
विदेश

राहुल ने पीएम मोदी पर लगाया आरोप, कहा- वाे अपने 15 दोस्तों के लिए चलाते हैं सरकार

तमिलनाडुः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने अपने 15 दोस्तों के लिए सरकार चलाई है और वे आश्चर्यचकित हैं कि बैंक का भारी कर्ज चुकाने में नाकाम रहे विजय माल्या जैसे लोग अभी तक जेल में नहीं हैं। कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे लोग बैंकों से कर्जा लेने के बाद उसे लौटने में असफल रहे और देश छोड़कर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि कोई एक भी जेल नहीं गया। गांधी ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो, ‘‘कोई किसान इसलिए जेल में नहीं डाला जायेगा कि उसने कर्जा नहीं चुकाया। यह ठीक नहीं है कि धनी लोग तो जेल न जाएं लेकिन उसी अपराध के लिए किसान जेल चला जाए।उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने नीरव मोदी को 35 हजार करोड़ रुपए, मेहुल चोकसी को 35 हजार करोड़ रुपए और विजय माल्या को दस हजार करोड़ रुपए दिए।

उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में मोदी ने 15 लोगों के लिए सरकार चलाई है और आप उनके नाम जानते हैं। उन्होंने कहा कि ये हैं अनिल अंबानी, मेहुल चोकसी, नीरव मोदी और ये मोदी के मित्र हैं। पार्टी की न्यूनतम आय योजना न्याय का जिक्र करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘न्याय’ लोगों की खरीद क्षमता में इजाफा करेगा और प्रतिफल के रुप में तमिलनाडु में कारखाने चलेंगे और पूरी अर्थव्यवस्था आगे जायेगी। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के कपड़ा और रेशम केंद्र तिरुपुर और कांचीपुरम में ‘‘दोबारा जान आ जायेगी और इससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी और सहयोगी दल कभी भी इस बात की अनुमति नहीं देगें कि तमिलनाडु के लोगों पर नागपुर आरएसएस का शासन चले। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button