ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

कठुआ में बोले PM मोदी- PAK की निकली हवा, घर में घुसकर करेंगे वार

कठुआः लोकसभा चुनावों के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार रैलियां कर रहे हैं। एक दिन में वो तीन तीन बार रैलियां कर रहे हैं। आज भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू के कठुआ में रैली करने के लिए पहुंचे हैं। यहां पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हल्ला बोला और साथ ही पाकिस्तान पर जमकर प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के न्युक्लियर बम की हवा निकल गई। ये नया हिंदुस्तान है और ये आतंकियों के उनके घर में घुसकर मारेगा।

पीएम मोदी ने कहा, ‘’देश में कुछ लोग मोदी के विरोध में इतने डूब गए हैं कि उनको राष्ट्रवाद गाली नज़र आने लगा है। महामिलावटी और उनके रागदरबारी आए दिन सवाल पूछते हैं कि मोदी राष्ट्र रक्षा की बात क्यों करता है। उन्होंने कहा, ‘’कल उपराष्ट्रपति महोदय सरकार के अधिकृत कार्यक्रम में जलियांवाला बाग शहीदों को श्रद्धांजलि देने वहां गए थे, लेकिन उनके इस कार्यक्रम में कांग्रेस के मुख्यमंत्री गायब थे। उन्होंने इस कार्यक्रम का बहिष्कार इसीलिए किया क्योंकि वो कांग्रेस परिवार की भक्ति में जुटे हुए थे।

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘’वे कांग्रेस के नामदार के साथ जलियांवाला बाग गए, लेकिन भारत सरकार के अधिकृत कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति के साथ जाना उन्होंने सही नहीं समझा. यही राष्ट्र भक्ति और परिवार भक्ति का फर्क है। उन्होंने कहा, ‘’मैं कैप्टेन अमरिंदर सिंह को बरसों से जानता हूं। मैं समझ सकता हूं कि इस परिवार भक्ति के लिए उन पर किस तरह दबाव बनाया गया। पंजाब में जिस तरह के दांव पेंच चलाये जा रहे हैं, उसके सामने कैप्टेन को भी झुकना पड़ गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button