ब्रेकिंग
चतरा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नौवीं की छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल में मचा कोहराम ABVP Chhatra Garjana Rally Ranchi: संवैधानिक संस्थाओं पर हमलों के विरोध में एबीवीपी का छात्र गर्जना ... झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं के समर्थन में रांची में निकली विशाल रैली, बंधु तिर्की ने की अगुवाई Deoghar BJP Press Conference Raghubar Das: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का बड़ा हमला, कांग्... IDBI Bank Privatization Protest Ranchi: आईडीबीआई बैंक के निजीकरण और हिस्सेदारी बेचने के खिलाफ रांची ... Jharkhand Weather Forecast Today: झारखंड में अगले दो दिनों तक बदला रहेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और... Jalalabad Land Fraud Case FIR: जलालाबाद में राजस्व रिकॉर्ड से छेड़छाड़ और जमीन के मालिकाना हक में फर... परमानंद-दीनानगर रोड पर हुआ भीषण सड़क हादसा, पैदल जा रहे बुजुर्ग को बाइक सवार ने कुचला जिला चुनाव अधिकारी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, धन-बल और अवैध गतिविधियों पर रहेगी कड़ी नजर Ludhiana Thar Firing Case Twist: थार पर फायरिंग के बाद प्रेमिका ने निगला जहर, अस्पताल में दर्दनाक मौ...
देश

UP में साधुओं की हत्या पर प्रियंका का ट्वीट- निष्पक्ष जांच कर सच सामने लाना सरकार की जिम्मेदारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के एक मंदिर में 2 साधुओं की हत्या को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट के जरिए योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। गांधी ने पहले ट्वीट में लिखा कि ऐसे जघन्य अपराधों की गहराई से जांच होनी चाहिए और इस समय किसी को भी इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए। निष्पक्ष जांच करके पूरा सच प्रदेश के समक्ष लाना चाहिए। यह सरकार की ज़िम्मेदारी है।

PunjabKesari

जानकारी मुताबिक प्रियंका गांधी ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि अप्रैल के पहले 15 दिनों में ही उत्तर प्रदेश में 100 लोगों की हत्या हो गई। 3 दिन पहले एटा में पचौरी परिवार के 5 लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। कोई नहीं जानता उनके साथ क्या हुआ। आज बुलंदशहर में एक मंदिर में सो रहे 2 साधुओं को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।

उल्लखनीय है कि बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली के गांव पगोना में स्थित शिव मंदिर पर पिछले करीब 10 वर्षों से साधु जगनदास उम्र (55) वर्ष और सेवादास (35) रहते थे। दोनों साधु मंदिर में रहकर पूजा-अर्चना में लीन रहते थे। सोमवार की देर रात मंदिर परिसर में ही दोनों साधुओं की धारदार हथियारों से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण मंदिर में पहुंचे तो उन्हें साधुओं के खून से लथपथ शव पड़े मिले। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button