ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
उत्तरप्रदेश

मुरादाबाद में सनक की इंतहा! खाने में हुई जरा सी देरी, तो फावड़े से गर्दन काटकर पति ने कर दी पत्नी की हत्या

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. कटघर कोतवाली क्षेत्र के देवापुर गांव में एक मामूली घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. यहां एक पति ने खाने को लेकर हुए झगड़े के बाद अपनी पत्नी की फावड़े से बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

आरोपी पति की पहचान राजू सैनी के रूप में हुई है. उसकी पत्नी पूनम उस समय घर के कामकाज में व्यस्त थी, जब राजू खेत से काम करके वापस लौटा. घर पहुंचते ही उसने पत्नी से खाना मांगा. बताया जा रहा है कि भोजन तैयार होने में थोड़ी देरी को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. यह कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई. गुस्से में आपा खो बैठे राजू ने पास में रखा फावड़ा उठाया और अपनी पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए.

सिर पर फावड़े से किया वार

पुलिस के अनुसार, राजू ने पूनम के सिर पर एक नहीं, बल्कि तीन बार फावड़े से जानलेवा प्रहार किए. गंभीर चोटों के कारण पूनम की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात पशुशाला के भीतर हुई, जहां घटना के बाद भी आरोपी पति भागा नहीं. वह खून से लथपथ पत्नी के शव के पास ही बैठा रहा। घटनास्थल पर बिखरा हुआ खाना इस बात की गवाही दे रहा था कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था.

जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही कटघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पति राजू सैनी को हिरासत में ले लिया.

बताया जा रहा है कि राजू और पूनम के बीच पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव चल रहा था, जो इस दिन हिंसक रूप में सामने आ गया. मृतका की बेटी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

क्या बोले अधिकारी?

इस मामले में पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शाम करीब पांच बजे घरेलू विवाद की सूचना प्राप्त हुई थी. मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि आरोपी ने अपनी पत्नी की फावड़े से हत्या कर दी है. आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया गया है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है. इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और गुस्से पर नियंत्रण न रख पाने के गंभीर परिणामों की ओर समाज का ध्यान खींचा है.

Related Articles

Back to top button