ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
झारखण्ड

मेयर और अध्यक्ष के लिए जारी आरक्षण सूची पर सियासत, भाजपा ने उठाए सवाल तो बचाव में उतरा जेएमएम

रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर जारी आरक्षण पर सियासत शुरू हो गई है. बीजेपी ने राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा नगर निगम के महापौर और नगर परिषद/नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए जारी की गई आरक्षण पर सवाल खड़ा किया है. बीजेपी ने राज्य सरकार पर मनमाना तरीके से चुनाव कराने का आरोप लगाया है.

बीजेपी प्रवक्ता अविनेश कुमार ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आरक्षण रोस्टर में जिस तरह से गड़बड़ी हुई है, उससे साफ है कि सरकार की मंशा क्या है. उन्होंने कहा कि सरकार जान बूझकर इसे उलझाना चाहती है, जिससे यह विवादों में आ जाए और टल जाए.

इधर, भाजपा के आरोप को खारिज करते हुए सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि देर जरूर हुआ है लेकिन पूरी पारदर्शिता के साथ आरक्षण रोस्टर तय किया गया है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि जारी लिस्ट में सभी वर्गों को स्थान दिया गया है जिसे हम संतुलित कह सकते हैं. उन्होंने कहा कि इस पर जो सवाल उठा रहे हैं वह बेबुनियाद है.

पहली बार चुनाव मानकर पदों का आरक्षण हुआ है तय

नगर विकास विभाग द्वारा जारी निर्देश पर राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार के चुनाव को पहला चुनाव मानते हुए आरक्षण का मापदंड तय किया है. इस वजह से चक्रीय आरक्षण इस बार नहीं हुआ है. गौरतलब है कि वर्तमान समय में राज्य में नगर निकायों की कुल संख्या 48 है. जहां आने वाले समय में चुनाव होने हैं.

इन नगर निकायों में 13 ऐसे क्षेत्र हैं, जहां 2020 से ही चुनाव लंबित हैं. जबकि रांची सहित शेष अन्य नगर निगम एवं निकायों में 2022 से चुनाव लंबित है. वार्ड के सीटों का आरक्षण तय होने के बाद आयोग द्वारा महापौर और अध्यक्ष के लिए सीटों का आरक्षण जारी किया गया है. बात यदि नगर पंचायत की करें तो सभी 19 नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए आरक्षण जारी कर दिया गया है.

इन पंचायत और परिषद के लिए मिला आरक्षण

आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार बंशीधरनगर नगर पंचायत अनारक्षित-महिला, मझिआंव नगर पंचायत अनारक्षित अन्य, हुसैनाबाद नगर पंचायत अनुसूची जाति आने हरिहरगंज नगर पंचायत अनुसूचित जाति महिला, छतरपुर नगर पंचायत अनारक्षित अन्य, लातेहार नगर पंचायत अनुसूचित जनजाति अन्य के लिए आरक्षित की गई है.

इसी तरह नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षित सीटों की घोषणा की गई है. अधिसूचना के अनुसार गढ़वा नगर परिषद अनारक्षित अन्य, विश्रामपुर नगर परिषद अनारक्षित महिला, चतरा नगर परिषद अनारक्षित अन्य, झुमरी तिलैया नगर परिषद पिछड़ा वर्ग 2 अन्य के लिए आरक्षित की गई है.

Related Articles

Back to top button