ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
उत्तरप्रदेश

अयोध्या: राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने कश्मीरी युवक को पकड़ा।

अयोध्या राम मंदिर परिसर में मुस्लिम शख्स द्वारा नमाज पढ़ने की कोशिश का मामला सामने आया है. दरअसल राम मंदिर परिसर में धार्मिक गतिविधि करते हुए एक शख्स को कुछ लोगों ने देखा जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया. मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश करने वाला शख्स कश्मीर काबताया जा रहा है. पकड़े गए शख्स ने राम मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे में नमाज पढ़ने का प्रयास किया.

अयोध्या राम मंदिर परिसर के पास नमाज पढ़ने की कोशिश करते हुए एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस द्वारा रोके जाने पर शख्स ने संप्रदाय विशेष के नारे लगाने शुरू कर दिए. शख्स की पहचान कश्मीर के शोपियां के रहने वाले अहमद शेख के रूप में हुई है.

रोके जाने पर की नारेबाजी

मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोके जाने पर शख्स ने कथित तौर पर नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एक्टिव हो गए. शख्स से पूछताछ की जा रही है. वहीं शख्स ने यह किस उद्देश्य के लिए किया इसकी गहन जांच की जा रही है.

मंदिर में पढ़ रहा था नमाज

जानकारी के मुताबिक, अहमद शेख मंदिर के गेट डी वन से अंदर घुसा था. राम मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे पर शख्स नमाज पढ़ने की कोशिश की, तभी कुछ लोगों की नजर पड़ गई. इस दौरान उसको देख सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की थी. बवाल होने पर सुरक्षा बलों आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया. पकड़े गए शख्स से खुफिया एजेंसी, पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं.

पुलिस कर रही पूछताछ

मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की घटना के बाद पुलिस एक्टिव हो गई. शहर में कश्मीरी शॉल बेचने वाले लोगों को भी हिरासत में लिया. उनसे भी पूछताछ हो रही है. घटना आज सुबह की घटना बताई जा रही है. वहीं इस मामले पर राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है.

Related Articles

Back to top button