ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...
देश

भाजपा विधायक का अजीबो-गरीब बयान, कहा- मुस्लिम दुकानदारों से न खरीदें सब्जी

गोरखपुर। देवरिया के बरहज विधान सभा क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेश तिवारी का एक विवादित बयान वाला वीडियो वायरल हो गया है। कोरोना के इस महामारी में वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वीडिया में उन्होंने वीडियो में अपने समर्थकों से मुस्लिम समुदाय के सब्जी विक्रेताओं से सब्जी न लेने की बात कह रहे हैं। उधर, मुस्लिम समुदाय के लोग पुलिस को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।

वीडियो में कई लोग हैं मौजूद

भाजपा विधायक सुरेश तिवारी आए दिन अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। दो दिनों से वायरल हो रहे एक वीडियो में उन्होंने कहा है कि कोई भी व्यक्ति मियां से सब्जी नहीं खरीदेगा। इस वीडियो के वायरल होने के बाद तरह-तरह की बातें शुरू हो गई है। दरअसल यह वीडियो उस समय का है, जब वह बरहज नगर पालिका कार्यालय में गए थे। उस वीडियो में उनके साथ नपाध्यक्ष बरहज उमाशंकर सिंह समेत अन्य लोग भी मौजूद है।

विधायक ने दी सफाई

बरहज विधायक सुरेश तिवारी का इस वीडियो को लेकर कहना है कि वह 18 अप्रैल को क्षेत्र भ्रमण करने के बाद नपा में गए थे। इस दौरान लोगों ने कहा कि मियां लोग सब्जी बेच रहे हैं तो थूक लगा दे रहे हैं। तो मैंने कहा कि इस पर तो हम रोक नहीं लगा पाएंगे, इसका रास्ता यही है कि आप लोग उनके सब्जी न लें। मैंने कोई गलत तो नहीं कहा। इसको लेकर अब लोग गलत बवाला बना रहे हैं।

बसपा से भी रहे हैं विधायक

सुरेश तिवारी राजनीति में पहली बार भाजपा के टिकट पर एमएलसी का चुनाव भी लड़े। सफलता न मिलने के बाद वह  पाला बदलकर बसपा में आ गए। बसपा से चुनाव लड़े और 2007 में बसपा के टिकट पर रुद्रपुर से विधायक चुने गए। 2017 में भाजपा के टिकट पर बरहज विधान सभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। सुरेश तिवारी का पहले भी विवादित बयान का आडियो वायरल हो चुका है। 2017 नवंबर माह में भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें नगर पालिका चुनाव में धमकी भरा वीडियो था।

कांग्रेस भड़की, कहा जेल भेजो

विधायक के बयान की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की है। यूपी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विश्‍वविजय सिंह ने कहा कि भाजपा शुरू से ही बंटवारे के आधार पर राजतनीति करती रही है। भाजपा विधायक का य‍ह बयान आपत्तिजनक व निंदनीय है। इससे कोरोना वायरस से लड़ने के सामूहिक प्रयासों का धक्‍का लगेगा। विधायक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। ऐसे लोगों को जेल में होना चाहिए।

Related Articles

Back to top button