ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
विदेश

कोरोना से जंग जीत रहा है चीन! शी चिनफिंग बोले- यह बड़ी रणनीतिक उपलब्धि

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई को चीन की एक बड़ी रणनीतिक उपलब्धि करार दिया है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के केवल चार नए मामले सामने आए जिससे महामारी के रोगियों की कुल संख्या 82,862 हो गई है। मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। कोरोना वायरस चीन में 4,633 लोगों की जान ले चुका है।

चिनफिंग ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की उच्चाधिकार प्राप्त केंद्रीय समिति की बैठक में कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के चीन के अभूतपूर्व प्रयासों के चलते हुबेई प्रांत और इसकी राजधानी वुहान की रक्षा की लड़ाई के निर्णायक परिणाम आए। सरकार संचालित शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने चिनफिंग के हवाले से कहा कि महामारी के खिलाफ राष्ट्रव्यापी लड़ाई से बड़ी रणनीतिक उपलब्धि हासिल हुई है। वुहान सहित हुबेई को सामुदायिक स्तर के महामारी नियंत्रण कदमों को मजबूत करने का काम जारी रखना चाहिए।

चिनफिंग ने अधिकारियों से कहा कि वे रूस की सीमा से लगते हीलोंगजियांग प्रांत में कोरोना वायरस के मामलों को रोकने के लिए प्रयास करें जहां रूसी शहरों से लौट रहे चीनी लोग बड़ी संख्या में संक्रमित पाए गए हैं। खबर में कहा गया कि बैठक में काम और कारोबार, खासकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को फिर से शुरू करने तथा ऑटो विनिर्माण, इलेक्ट्रॉनिक सूचना और जैव औषधि क्षेत्र को मजबूती देने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। चिनफिंग ने कहा कि कोविड-19 महामारी विदेशों में अपना कहर जारी रखे हुए हैं और वहां से संक्रमण आने तथा देश में बीमारी के फिर से उभार को रोकने पर जोर दिए जाने की आवश्यकता है।

खबर में कहा गया कि चिनफिंग ने कड़े प्रयासों से अर्जित उपलब्धियों को बरकरार रखने के लिए महामारी नियंत्रण कदमों में कोई ढिलाई न बरतने की आवश्यकता पर बल दिया। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार बुधवार को सामने आए कोविड-19 के चार नए मामले विदेशों से आए लोगों से जुड़े हैं। इसने कहा कि विदेशों से आए लोगों से जुड़े महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 1,664 हो गई है। इनमें से 13 लोगों की हालत गंभीर है। सीपीसी की केंद्रीय समिति की बैठक ऐसे समय हुई है जब कोरोना वायरस की उत्पत्ति के स्रोत का पता लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय जांच का दबाव बढ़ रहा है और ये आरोप भी लग रहे हैं कि नया कोरोना वायरस वुहान विषाणु विज्ञान संस्थान से फैला है।

Related Articles

Back to top button