ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
देश

कोविड-19 : पुणे स्थित रक्षा संस्थान ने संक्रमणमुक्त करने वाला माइक्रोवेव बनाया

नई दिल्ली: पुणे स्थित उन्नत प्रौद्योगिकी रक्षा संस्थान (डीआईएटी) ने ‘अतुल्य’ नाम का एक माइक्रोवेव स्टरलाइजर विकसित किया है जो कोरोना वायरस का विघटन कर सकता है। रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने एक बयान में कहा,’वायरस (अतुल्य के) 56 डिग्री से 60 डिग्री सेल्सियस तापमान पर विघटित हो जाता है।’ इसमें कहा गया है कि ‘अतुल्य’ एक किफायती समाधान है, जिसे एक स्थान पर अथवा आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।

बयान के मुताबिक,’ इस प्रणाली का मानव सुरक्षा के लिए परीक्षण किया गया जो कि उपयोगी पाया गया।’ डीआईएटी एक डीम्ड विश्वविद्यालय है जो रक्षा मंत्रालय के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के अंतर्गत आता है। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए देश में 25 मार्च से लॉकडाउन लागू है। देश में इस वायरस के संक्रमण के 33,600 से अधिक मामले हैं तथा अब तक 1,075 लोगों की जान जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button