ब्रेकिंग
Does Cold Water Affect Digestion: क्या खाना खाने के बाद ठंडा पानी पीना सही है? जानें डॉक्टर की राय Weather Forecast: यूपी सहित उत्तर भारत में बिगड़ेगा मौसम; IMD ने जारी किया तेज बारिश और ओलावृष्टि का ... Pinarayi Vijayan ED Raid: केरल के पूर्व सीएम पिनाराई विजयन का ईडी छापेमारी पर पहला रिएक्शन; कहा- 'रा... Gwalior Crime News: अवैध रेत कारोबार की रंजिश में खूनी खेल; रिटायर्ड फौजी ने ससुर-दामाद को दौड़ाकर म... Khargone News: कॉलेज में पोस्टिंग के नाम पर रिश्वतखोरी; लोकायुक्त ने सहायक प्राध्यापक को 50 हजार लेत... Bhopal Air Pollution: भोपाल की हवा 'बहुत खराब'; NGT ने सरकार को दिया 100 दिन का 'विंटर एक्शन प्लान' ... International Yoga Day 2026: कोलकाता में होगा योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम; आयुष मंत्री प्रतापराव जाध... Pune Porsche Case: जमानत के बाद आरोपी के परिवार का डांस और जश्न, पीड़िता अश्विनी कोष्टा के पिता ने क... Gwalior News: रंगभेद और प्रताड़ना का अजीब मामला; बहू पति को कहती थी 'काला', नहीं मानने पर दी जेल भेज... Bhopal IPS Daughter Suicide: सुसाइड नोट में बेटी ने लिखा- 'मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी', IPS अधिकारी ...
खेल

Share Market की धमाकेदार शुरुआत, Sensex-Nifty ऑल टाइम हाई पर

नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज रिकॉर्ड शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज नए शिखर 52,566.76 पर पहुंच गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.45 अंकों की तेजी के साथ 52,513.92 और निफ्टी 73.25 अंक बढ़कर 15,811.00 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

अमेरिका में मई महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 846.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button