ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
देश

बहुत दिनों बाद स्‍टेशन पर दिखी रौनक, घर पहुंचते ही कोटा से लौटे छात्रों के चेहरे खिले

रांची। Kota-Ranchi Special Train राजस्‍थान के कोटा में इंजीनियरिंग-मेडिकल की कोचिंग कर रहे करीब एक हजार छात्र शनिवार शाम कोटा-रांची स्‍पेशल ट्रेन से सकुशल रांची पहुंच गए हैं। इन छात्रों की घर वापसी होते ही उनके चेहरे एकदम से खिल गए। हटिया स्‍टेशन पर उतरते ही इन छात्रों ने राहत की लंबी सांस ली। ट्रेन से उतरते ही इन सभी छात्रों का गुलाब का फूल देकर स्‍वागत किया गया

झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी धरती पर कदम रखते ही छात्रों की सुध ली। सीएम ने कहा- युवाओं आपका अभिनंदन। माता-पिता परेशान न हों, आपके नौनिहालों की कुशलता की जिम्मेवारी हमारी है। इधर कोटा से करीब एक हजार छात्र आज रांची पहुंचे हैं। इन छात्रों को अब मेडिकल जांच के बाद उन्‍हें घर भेजा जा रहा है। छात्रों की अगवानी के लिए स्‍टेशन पर रांची के डीसी राय महिमापत रे और एसएसपी अनिश गुप्‍ता मौजूद रहे। इस क्रम में बहुत दिनों बाद स्‍टेशन का नजारा बदला-बदला सा दिख रहा था। यहां कुलियों ने भी सामान ढोकर छात्रों को जरूरी मदद की।

झारखंड पहुंचकर छात्रों खिले चेहरे, कहा- धन्यवाद मुख्यमंत्री जी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कोटा से झारखंड लौटे छात्रों की घर वापसी पर कहा कि लॉकडाउन में फंसे करीब एक हजार युवा झारखंड पहुंच चुके हैं। आप सभी युवाओं का अभिनंदन है। लॉकडाउन में आपके द्वारा बिताए हर पल की पीड़ा का आभास है मुझे। अब आप अपने घर आ चुके हैं। मैं सभी बच्चों के अभिभावकों से कहना चाहता हूं कि आपके नौनिहालों के बेहतर स्वास्थ्य की जिम्मेवारी सरकार की है। प्रशासन सही सलामत बच्चों को उनके घर तक पहुंचाएगा। विभिन्न जिलों के छात्र बस के माध्यम से अपने अपने घर को जाएंगे। रांची जिला के बच्चों को भी स्क्रीनिंग के बाद उनके घर तक पहुंचाया जाएगा।

घबराने की आवश्यकता नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा छात्रों और अभिभावकों को परेशान होने की जरूरत नहीं। रांची के बच्चों का अस्पताल में स्क्रीनिंग होगा। स्क्रीनिंग के बाद बसों के जरिए बच्चे घर जाएंगे। अगर संक्रमण का कोई लक्षण नजर आता है तो फिर इसके लिए अलग प्रक्रिया होगी।

कोटा से स्पेशल ट्रेन से लोहरदगा के 18 विद्यार्थी पहुंचे रांची

लोहरदगा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से इंजीनियरिंग व मेडिकल की पढ़ाई कर अपना भविष्य बनाने के लिए राजस्थान के कोटा गए विद्यार्थियों में से 18 विद्यार्थी शनिवार की देर रात लोहरदगा पहुंचेंगे। झारखंड सरकार के प्रयास से लोहरदगा आने वाले सभी 18 विद्यार्थियों के चेहरे पर ख़ुशी देखी जा रही है। कोटा से रेल मार्ग के ज़रिए अन्य विद्यार्थियों के साथ लोहरदगा के 18 विद्यार्थी रांची के हटिया स्टेशन पहुंचे। सभी बच्चों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुरक्षित बस से लोहरदगा बीएस कॉलेज स्टेडियम लाया जा रहा है।

यहां पहुंचने पर फिर से सभी विद्यार्थियों को मेडिकल जांच के बाद 14 दिनों तक होम कोरंटाइन में रहने की हिदायत के साथ घर जाने की अनुमति मिलेगी। विद्यार्थियों को बीएस कॉलेज स्टेडियम से उनके घर तक अपनी निगरानी में पहुंचाने के लिए प्रशासन अपनी ओर से तैयारी पूरी कर चुके हैं। बीएस कॉलेज स्टेडियम में विद्यार्थियों के इंतजार में उपायुक्त आकांक्षा रंजन, पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीणा, एसडीओ ज्योति कुमारी झा, सिविल सर्जन डा. विजय कुमार से लेकर पुलिस व प्रशासन के तमाम पदाधिकारी मौजूद हैं।

Related Articles

Back to top button