ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
मध्यप्रदेश

Ratlam News: बारात में गांव का डीजे नहीं बजाने पर बवाल, दूल्हे को घोड़ी से नीचे फेंका

रतलाम : रतलाम के मथुरी गांव में बैंड बाजा और बारात को लेकर हंगामा हो गया. गांव का डीजे नहीं लगाने की बात को लेकर कुछ लोगों ने बारात पर ही हमला कर दिया. दूल्हे को घोड़ी से नीचे गिरा दिया और दूल्हे की मां पर भी तलवार से हमला कर दिया. घटना में दूल्हे की मां सहित कुछ अन्य लोगों को भी चोटें लगी हैं. विवाद गांव के डीजे को बारात में नहीं बुक करने को लेकर हुआ.

डीजे नहीं बुक करने पर बारात पर हमला, दूल्हे को घोड़ी से नीचे गिरा

हमला करने वाले आरोपियों का कहना था कि उनका डीजे क्यों बुक नहीं किया. विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थर भी चले. इसके बाद मामला दीनदयाल नगर थाने पहुंचा और 7 लोगों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है. वहीं, दो लोगों को हिरासत में भी लिया है. मामला थाना पहुंचने के बाद देर रात बारात और शादी की रस्म पूरी हो सकी.

दरअसल, यह पूरा मामला दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र के मथुरी गांव का है. यहां भेरूपाड़ा निवासी दूल्हे कन्हैयालाल की बारात दोपहर में मथुरी आई थी. दूल्हे की बारात निकाली जा रही थी और इसी दौरान गांव के कुछ युवक पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उनका डीजे नहीं लगाने की बात को लेकर विवाद करने लगे. दुल्हन की मां समझाने गई तो उनके साथ लकड़ी से मारपीट की और दूल्हे को घोड़ी से नीच गिरा दिया.

दूल्हे की मां पर तलवार से हमला

बीच बचाव करने दूल्हे की मां गई तो एक आरोपी ने उन्हें तलवार मार दी. इससे उनके चेहरे पर आंख के पास चोट लगी. इसके बाद विवाद बढ़ गया और पत्थर भी फेंके गए जिससे बारातियों में हड़कंप मच गया. इस घटना में 6-7 लोगों को चोंट आई हैं. इसके बाद दूल्हे सहित बारात दीनदयाल नगर थाने पहुंची और दुल्हन की मां राधाबाई की शिकायत पर आरोपी आरोपी आशीष मोरी, दीपक पारगी, जितेंद्र पारगी, ध्रुव , राहुल मईड़ा, संज मईड़ा और अंकित मईड़ा के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है.

दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया है. रतलाम सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि “शादी के दौरान गांव के एक युवक ने आपत्ति ली थी जिसके बाद डीजे नहीं लगाने की बात को लेकर गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है.

देर रात पूरी हुई शादी की रस्में

बहरहाल पहले बारात में हुए बवाल और फिर थाने पर पहुंचे मामले के बाद दूल्हे की बारात फिर से मथुरी पहुंची और देर रात दूल्हा दुल्हन फिर मंडप में पहुंचे और शादी की सभी रस्म पूर्ण की गई.

Related Articles

Back to top button