ब्रेकिंग
AIMIM का बिहार में बढ़ता दखल! विधानसभा चुनाव के लिए जारी की एक और लिस्ट, अब तक उतारे गए इतने उम्मीदव... मोहन भागवत का बड़ा बयान: 'दुनिया विनाश की तरफ जा रही है', बोले- 'मगर समाधान का रास्ता सिर्फ हमारे पा... कर्तव्य पथ पर दिखा अलौकिक दृश्य! दीपों की रोशनी से जगमग हुआ पूरा इलाका, CM रेखा गुप्ता बोलीं- 'यह आस... JNU में छात्रों पर लाठीचार्ज? प्रदर्शन के बाद अध्यक्ष समेत 6 छात्रों के खिलाफ FIR, लगे हाथापाई और अभ... लापरवाही की हद! नसबंदी कराने आई 4 बच्चों की मां को डॉक्टर ने लगाया इंजेक्शन, कुछ ही देर में हो गई मौ... निकाह के 48 घंटे बाद ही मौत का रहस्य! सऊदी से लौटे युवक की लटकी लाश मिली, परिजनों का सीधा आरोप- 'यह ... साध्वी प्रज्ञा के विवादित बोल: लव जिहाद पर भड़कीं, बोलीं- 'बेटी को समझाओ, न माने तो टांगें तोड़कर घर... दिवाली पर किसानों की हुई 'धनवर्षा'! CM मोहन यादव ने बटन दबाकर ट्रांसफर किए ₹265 करोड़ रुपये, बंपर सौ... नॉनवेज बिरयानी पर खून-खराबा! ऑर्डर में गलती होने पर रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, मौके पर मौत से हड... विवादित बोल पर पलटे गिरिराज सिंह? 'नमक हराम' बयान पर सफाई में बोले- 'जो सरकार का उपकार नहीं मानते, म...
मनोरंजन

‘रामायण’ के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर उप राष्ट्रपति ने दूरदर्शन को दी बधाई, कहा- हर अनंत हरि कथा अनंता

नई दिल्ली। दूरदर्शन के डीडी नेशनल चैनल पर प्रसारित हुए धारावाहिक रामायण ने दुनिया में सबसे अधिक देखे जाने वाले शो का रिकॉर्ड बनाया है, जिसके लिए भारत के उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने दूरदर्शन को बधाई दी है।

बता दें कि लॉकडाउन में 28 मार्च को शुरू हुए रामायण के 16 अप्रैल को प्रसारित हुए एपिसोड को 7 करोड़ से अधिक दर्शक मिले थे। इस एपिसोड में मेघनाद और लक्ष्मण के बीच युद्ध दिखाया गया था। इस एपिसोड को इतने लोगों ने देखा कि दुनिया का सबसे मशहूर शो गेम्स ऑफ़ थ्रोन पीछे छूट गया। पुन: प्रसारण में रामयाण की इस कामयाबी का जश्न हर कोई मना रहा है।

उप राष्ट्रपति के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किये गये ट्वीट में कहा गया- हरि अनंत, हरि कथा अनंता… यह जानकर प्रसन्नता हुई कि दूरदर्शन द्वारा फिर से प्रसारित की गई रामायण ने लोकप्रियता में विश्व रिकॉर्ड कायम किया है, और यह दुनिया का सबसे अधिक देखा जाने वाला कार्यक्रम बन गया है।

Vice President of India

@VPSecretariat

हरि अनंत, हरि कथा अनंता …

यह जानकर प्रसन्नता हुई कि दूरदर्शन द्वारा फिर से प्रसारित की गई रामायण ने लोकप्रियता में विश्व रिकॉर्ड कायम किया है, और यह दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कार्यक्रम बन गया है।

Twitter पर छबि देखें
564 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

एक अन्य ट्वीट में नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के क़रीब ले जाने के दूरदर्शन का अभिनंदन किया गया। इस ट्वीट में लिखा गया- भारतीय महाकाव्यों पर आधारित अस्सी के दशक के लोकप्रिय धारावाहिकों का दूरदर्शन द्वारा पुन: प्रसारण स्वागत योग्य व सराहनीय पहल है। नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और लोक परम्परा से परिचि कराने में दूरदर्शन के इन प्रयासों का अभिनंदन करता हूं।

Vice President of India

@VPSecretariat

हरि अनंत, हरि कथा अनंता …

यह जानकर प्रसन्नता हुई कि दूरदर्शन द्वारा फिर से प्रसारित की गई रामायण ने लोकप्रियता में विश्व रिकॉर्ड कायम किया है, और यह दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कार्यक्रम बन गया है।

Twitter पर छबि देखें

Vice President of India

@VPSecretariat

भारतीय महाकाव्यों पर आधारित अस्सी के दशक के लोकप्रिय धारावाहिकों का दूरदर्शन द्वारा पुनः प्रसारण स्वागत योग्य व सराहनीय पहल है।
नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक और लोक परम्परा से परिचित कराने में दूरदर्शन के इन प्रयासों का अभिनन्दन करता हूं। @DDNational

164 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

बता दें कि रामायण का पहली बार प्रसारण दूरदर्शन पर अस्सी के दशक के आख़िरी सालों में किया गया था। उस वक़्त भी इस शो ने बेहद लोकप्रियता हासिल की थी। आज मिडिल एज में पहुंच चुकी पीढ़ी की इस शो से कई यादें जुड़ी हैं। इसीलिए शो का प्रसारण शुरू होते ही इसे दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया। टीवी रेटिंग्स में यह शो नम्बर वन बना रहा। शो की बदौलत दूरदर्शन को अपना पुराना खोया हुआ मुकाम हासिल हुआ। रामायण के प्रसारण के दौरान दूरदर्शन नम्बर वन चैनल बना रहा।

Related Articles

Back to top button