हड़िया पीकर आया और पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, मौत

चाईबासा। कोल्हान के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल स्थित करमपदा गांव में सेवियन भेंगरा ने घर के आंगन में अपनी पत्नी रोशनी भेंगरा की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर सरेंडर कर दिया। सीआरपीएफ जवानों ने किरूबुरू पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस उसे गिरफ्तार कर ले गई।
पुलिस के अनुसार, पति और पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पति खलासी का काम करता है। पत्नी गांव के स्कूल में रसोइया थी। लॉकडाउन के कारण दोनों बेरोजगार हो गए। घर में ही समय काट रहे थे। मंगलवार सुबह दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपित पति सेवियन भेंगरा घर से बाहर निकला। हडिय़ा पीकर कुछ देर बाद घर लौटा। फिर पत्नी से झगडऩे लगा। इसी दौरान घर में रखे कुल्हाड़ी से उसने पत्नी पर वार कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
अक्सर पत्नी से होगा था झगड़ा
ग्रामीणों का कहना है कि सेवियन जब भी काम से घर लौटता, पत्नी के साथ झगड़ा कर पिटाई करता था। यह आये दिन की बात थी। लेकिन, वह हत्या कर देगा इसका किसी को अंदाजा नहीं था। इस घटना से गांव के लोग काफी आक्रोशित हैं। मृतका के चार बच्चे हैं। अब बच्चों की देखभाल कौन करेगा, इसकी चिंता ग्रामीणों को सता रही है।






