ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
छत्तीसगढ़

Khallari Ropeway Accident: महासमुंद के खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा, ट्रॉली गिरने से मची चीख-पुकार; 1 की मौत, घायलों का रेस्क्यू जारी

महासमुंद: चैत्र नवरात्रि के दौरान महासमुंद के खल्लारी मंदिर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. पहाड़ी मंदिर से नीचे उतरते समय एक रोपवे ट्रॉली गिर गई. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए. इस हादसे के बाद महासमुंद जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आया. मौके पर राहत बचाव कार्य किया गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे पर सीएम साय ने दुख जताया है और दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं.

सुबह 10 बजे हुई दुर्घटना

बागबाहरा की सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) नमिता मार्कोले ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह 10 बजे के कुछ ही देर बाद हुई, जब ट्रॉली पहाड़ी से सात यात्रियों को नीचे ला रही थी और उसका केबल टूट गया.ट्रॉली 200 से 300 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरी. इस रोपवे सेवा का उपयोग श्रद्धालु आमतौर पर पहाड़ी पर लगभग 1,100 फीट की ऊंचाई पर स्थित मंदिर तक पहुंचने के लिए करते हैं.SDM ने बताया कि पीड़ित लोग चल रहे नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव के दौरान, बागबाहरा तहसील के खल्लारी (भीमखोज) गांव में एक पहाड़ी पर स्थित खल्लारी माता मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए थे.

एक महिला की मौत, 6 लोग घायल

बागबाहरा एसडीएम ने बताया कि इस हादसे में रायपुर की आयुषी सतकर नाम की एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए. घायलों में महिला के पति ऋषभ धवरे और एक अन्य नाबालिग रिश्तेदार छायांश धवरे शामिल हैं. घायल हुए छह लोगों को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनमें से चार लोगों को आगे इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया

घायलों की जानकारी

  • गोविंद स्वामी, उम्र 47 साल
  • नमिता स्वामी, उम्र 48 साल
  • कुष्मिता स्वामी, उम्र 10 साल
  • मानशवी गोदारिया, उम्र 12 साल

सीएम साय ने हादसे पर जताया दुख

रोपवे हादसे पर छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है. सीएम ने एक्स पोस्ट में लिखा कि यह घटना बेहद दुखद और दर्दनाक है. उन्होंने इस दुर्घटना में महिला की मौत पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति मिले, इसके लिए प्रार्थना की.

जैसे ही दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली, संबंधित अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए. इस घटना की विस्तृत जांच की जाएगी, और जो भी इसके लिए जिम्मेदार पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. मैं खल्लारी माता से सभी घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं- विष्णुदेव साय, सीएम, छत्तीसगढ़

अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. जांच के बाद इस केस में और खुलासा हो सकेगा कि हादसे की मुख्य वजह क्या थी.

Related Articles

Back to top button