ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
हरियाणा

मुख्यमंत्री सैनी ने गोहाना को दी करोड़ों की सौगात; स्पोर्ट्स, हेल्थ और एजुकेशन सेक्टर के लिए बड़े एलान

गोहाना : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रविवार को गोहाना विधानसभा क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने गोहाना में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली में भारी भीड़ को संबोधित करते हुए खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा की। सहकारिता एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा द्वारा आयोजित की गई जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने नागरिकों की सुविधा के लिए दूसरे इंफ्रास्ट्रक्बर को मजबूत करने के उद्देश्य से कई आवश्यक घोषणाएं कीं।

इनमें भूमि उपलब्धता के आधार पर सोनीपत रोड पर शिवधाम बनाने, महम रोड पर बिजली का नया 33 के. वी. सब-स्टेशन बनाने और खानपुर कला में 33 के.वी. सब-स्टेशन को अपग्रेड करना शामिल है। उन्होंने जनगणना, परिसीमन और एस.आई.आर. का कार्य पूरा होने के बाद खानपुर कलां सब-तहसील को तहसील में अपग्रेड करने, बरोदा और फरमाना को सब-तहसील बनाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव पर गांव गढ़ी उजालेखां का नाम बदल कर कृष्ण नगर और गांव गढ़ी नामदारखां का नाम सुंदर नगर रखने की भी घोषणा की।

उन्होंने ड्रेन नंबर 8 पर भगवान परशुराम विरासत पार्क के साथ जॉगिंग ट्रैक तथा जमीन मुहैया करवाने पर पी.पी.पी. मोड पर कमर्शियल के साथ एक मल्टी स्टोरी पार्किंग भी बनाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मैडीकल कॉलेज खानपुर कलां में पी. पी.पी. मोड पर एक कार्डियक कैथ लैब बनाने का ऐलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि बिल्डिंग बनने के बाद एकैडमिक सैशन 2027-28 से इस संस्थान में फिजियोथैरेपी कॉलेज की कक्षाएं शरू की जाएंगी।

विकसित राष्ट्र के संकल्प से प्रेरित होकर हरियाणा ने बनाया विजन डॉक्यूमेंट-2047

सी.एम. सैनी ने कहा कि पी.एम. नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। इसी से प्रेरित होकर हमने हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2047 तैयार किया है। हमने तीसरे कार्यकाल में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और हर वर्ग के हित्तों की सुरक्षा के लिए अनेक कदम उठाए हैं। इसका प्रमाण है कि पिछले विधानसभा चुनाव में हमने अपने संकल्प पत्र में 217 में से 60 वादों को डेढ़ साल में ही पूरा कर दिखाया है। 157 वादों पर काम तेज गति से चल रहा है। सैनी ने कहा कि किसान हमारी नीतियों के केंद्र में है। 24 फसलों को एम.एस.पी. पर खरीदा जा रहा है। हमने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र को धरातल पर उतारा है। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में पैट्रोल, डीजल और एल.पी.जी. सिलैंडर की कोई कमी नहीं है।

Related Articles

Back to top button