ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
पंजाब

Ludhiana News: लुधियाना पुलिस का नशा तस्करों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! 8 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन और गांजा बरामद

लुधियाना : पुलिस ने बड़ी 8 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नरेट के अलग-अलग थानों की पुलिस ने नशों के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के चलते नाकाबंदी कर अलग-अलग इलाकों से 8 नशा तस्करों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 109 ग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम गांजा व 40 नशीली गोलियां बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना माडल टाउन पुलिस

पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना माडल टाऊन की पुलिस ने इलाके में गश्त के दौरान हेरोइन सप्लाई करने जा रहे एक तस्कर को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 70 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान बस्ती जोधेवाल पंचशील कालोनी के रहने वाले गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। इसी थाने की पुलिस ने एक अन्य तस्कर को काबू कर उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन, प्लास्टिक के लिफाफे व 5300 रुपए की नकदी बरामद की है। आरोपी की पहचान मनोहन नगर के रहने वाले बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। इसी थाने की पुलिस ने तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के चलते एक तस्कर को नशीली गोलियां सप्लाई करने के आरोप में धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी से 40 नशीली गोलियां बरामद की है।

थाना दरेसी पुलिस 

थाना दरेसी की पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई करने जा रहे युवक को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 4 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी की पहचान न्यू जय शक्ति नगर टिब्बा रोड़ के रहने वाले सतीश कुमार के रूप में की है। थाना सदर की पुलिस ने धांधरा रोड़ पर की गई नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए हेरोइन सप्लाई करने जा रहे युवक को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 9 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

थाना दुगरी व थाना डिवीजन नंबर 6 पुलिस 

थाना दुगरी की पुलिस ने 200 फुट्टा रोड पर फ्लाई ओवर पुल के पास नाकाबंदी के दौरान चेकिंग करते हुए एक नशा तस्कर को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 3 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने शेरपुर चौक के पास जीटी रोड़ पर मिल्ट्री कैंप के निकट नाकाबंदी के दौरान पैदल जा रहे युवक को हेरोइन तस्कर करने के आरोप में काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 3 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

थाना माडल टाऊन पुलिस 

इसी दौरान थाना माडल टाऊन की पुलिस ने इलाके में धक्का कालोनी के पास की गई नाकाबंदी के दौरान चेकिंग करते हुए नशा तस्कर को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी से 2 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान गांव ढंडारी कलां के रहने वाले सतपाल मंडल के रूप में की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के अन्य सम्पर्कों के बारे में पता लगाया जा रहा है और पूछताछ की जा रही है कि आरेापी नशा कहां से लेकर आते थे और कहां सप्लाई करते थे।

Related Articles

Back to top button