ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
व्यापार

Dubai Property Market: मिडिल ईस्ट टेंशन का दुबई रियल एस्टेट पर बड़ा असर, औंधे मुंह गिरे प्रॉपर्टी के दाम

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का असर वैसे तो पूरी दुनिया की इकोनॉमी पर पड़ा और अभी भी पड़ ही रहा है. मगर इसकी जद में दुबई का रियल एस्टेट सेक्टर भी आया. जो सेक्टर अपने आलीशान महल जैसे बिल्डिंग्स के लिए जाना जाता है उसे इस जंग ने तगड़ा डेंट पहुंचाया है. आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल के पहले दो हफ्तों में दुबई में रियल एस्टेट डील पिछले साल की तुलना में 14% कम हो गए हैं. यह दिखाता है कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और UAE पर ईरान के हमलों का खरीदारों के मन पर असर पड़ रहा है. इस अमीरात में नए किराए के घरों की मांग भी काफी घट गई है.

अप्रैल की बिक्री के आंकड़े ज्यादातर उन डील्स को दिखाते हैं जिन पर मार्च में, जब क्षेत्र में तनाव अपने चरम पर था, या उससे पहले बात हुई थी और बाद में वे पूरी हुईं. ब्रोकरों का कहना है कि पिछले हफ्ते घोषित अस्थायी युद्धविराम के बाद खरीदारों की पूछताछ बढ़ी है, लेकिन डील फाइनल होने में अभी ज्यादा समय लग सकता है. जहां बड़े डेवलपर अभी भी कीमतें कम नहीं कर रहे हैं, वहीं छोटे डेवलपर छूट और आसान भुगतान योजना दे रहे हैं.

15 दिनों में इतनी बिकी प्रॉपर्टी

दुबई लैंड डिपार्टमेंट के आंकड़ों के अनुसार 1 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच कुल 6,535 रियल एस्टेट डील हुईं, जबकि पिछले साल इसी समय 7,563 डील हुई थीं. पिछले महीने की इसी अवधि के मुकाबले इस बार डील 8% ज्यादा थीं. दुबई के रियल एस्टेट एक्सपर्ट आदित्य अर्नेस्ट जॉन ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में जमीन पर लोगों का माहौल बेहतर हुआ है, लेकिन कुल डील की संख्या में इसका पूरा असर दिखने में अभी समय लगेगा.

अप्रैल में अब तक का सबसे बड़ा सौदा AED 171 मिलियन यानी करीब 439 करोड़ रुपये का है. यह डील जुमेराह सेकंड के पॉश इलाके में बन रहे 5-बेडरूम के एक बेहद लग्जरी अपार्टमेंट के लिए हुई है. अन्य बड़े सौदों में डाउनटाउन दुबई में बन रहा AED 121 मिलियन का एक अपार्टमेंट शामिल है.

इतनी हुई डील

मार्च में डील की संख्या 13,416 थी, जो पिछले साल के 15,145 डील के मुकाबले 11.4% कम थी. फरवरी की तुलना में मार्च के आंकड़े 21% कम थे. रियल एस्टेट एक्सपर्ट के अनुसार, छोटे डेवलपर छूट दे रहे हैं, दुबई लैंड डिपार्टमेंट द्वारा लगाए गए 4% रजिस्ट्रेशन शुल्क को खुद भर रहे हैं और बेहतर भुगतान योजना दे रहे हैं. जॉन के अनुसार कुछ मामलों में जो प्रॉपर्टी खरीदारों को सौंपे जाने के करीब हैं या पूरी तरह तैयार हैं. उनमें डिस्ट्रेस्ड डील देखने को मिल रही है. ये प्रॉपर्टी अपनी सबसे ऊंची कीमत से 12-25% कम दाम पर बिक रही हैं.

उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से दुबई में रहने वाले लोग, जो पहले प्रीमियम इलाकों में प्रॉपर्टी की ऊंची कीमतों की वजह से घर नहीं खरीद पा रहे थे. अब कीमतें कम होने पर आगे आ रहे हैं. वे अब तेजी से डील फाइनल कर रहे हैं, खासकर उन प्रॉपर्टी के लिए जो तैयार हैं या जल्द मिलने वाली हैं. दूसरी ओर मौके की तलाश में बैठे निवेशक कीमतों में और गिरावट का इंतजार कर रहे हैं, जबकि बेचने वाले अपनी कीमत पर अभी भी टिके हुए हैं.

Related Articles

Back to top button