ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
देश

रामलला के दर्शन करने के बाद बोले उद्धव ठाकरे-अयोध्या में ही बनेगा राम मंदिर.. PM मोदी में दम है

NEW DELHI: शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पार्टी के 18 सांसदों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। उद्धव के साथ उनके बेटे आदित्य ठाकरे भी मौजूद रहे। इसके बाद उद्धव ठाकरे ने अयोध्या के होटल पंचशील में प्रेस कांफ्रेस के दौरान कहा कि केंद्र में मजबूत सरकार है। पीएम मोदी में हिम्मत है, अगर मोदी सरकार मंदिर बनाने के लिए कदम उठाती है तो हम साथ रहेंगे।

उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘केंद्र सरकार राम मंदिर निर्माण का फैसला करे और जल्दी राम मंदिर बने।’ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि ऑर्डिनेंस लाकर मंदिर बनाया जाए। उद्धव ने कहा, ‘पहले अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा ठंडे बस्ते में पड़ा था, अब गति आने लगी है।’ शिवसेना प्रमुख आगे कहते हैं कि मोदी सरकार में राम मंदिर के लिए फैसला करने की शक्ति है, दम है। वही हमारे लिए राम मंदिर चुनावी मुद्दा नहीं है।

उद्धव ने कहा, ‘पिछली बार जब मैं आया था तो लोगों को लगा था कि मैं सियासत करने आया हूं। लेकिन, मैंने उस वक्‍त नारा दिया था ‘पहले मंदिर फिर सरकार’। मैंने कहा था कि मैं चुनाव के बाद फिर आऊंगा और मैंने अपना वादा निभाया। आज कह रहा हूं कि अयोध्या में मंदिर ही बनेगा।’ उन्होंने कहा, ‘अयोध्या ऐसी जगह है जहां बार-बार आने की इच्छा होती है। मैं अयोध्या आता रहूंगा, लेकिन अगली बार कब आऊंगा अभी पता नहीं।’ उद्धव ठाकरे ने कहा, ‘संसद जाने से पहले सांसदों ने रामलला का दर्शन किया है।’ इससे पहले पंचवटी होटल पहुंचकर उद्धव ठाकरे ने पौधरोपण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button