ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
छत्तीसगढ़

Railway News: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ी राहत, दुर्ग-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा; ऐसे मिलेगी कंफर्म बर्थ

रायपुर: गर्मी के मौसम में रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है. छत्तीसगढ़ के दुर्ग से शालीमार के लिए समर स्पेशल ट्रेन की घोषणा की गई है. इस ट्रेन में यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ जर्नी करने की सुविधा हासिल होगी. दुर्ग-शालीमार-दुर्ग के मध्य 1-1 फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है.

22 और 23 अप्रैल को चलेगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 08745 दुर्ग-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 22 अप्रैल 2026 को चलेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08746 शालीमार-दुर्ग समर स्पेशल ट्रेन शालीमार से 23 अप्रैल 2026 को चलेगी. इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर चांपा एवं रायगढ़ स्टेशनों में दिया गया है.

किस स्टेशन पर कब पहुंचेगी ट्रेन, जानिए

गाड़ी संख्या 08745 दुर्ग-शालीमार समर स्पेशल ट्रेन दुर्ग से 22 अप्रैल 2026 बुधवार को 21.45 बजे रवाना होगी. रायपुर आगमन 22.25 बजे, प्रस्थान 22.30 बजे होगा. इसी तरह भाटापारा आगमन 23.20 बजे और प्रस्थान 23.22 बजे होगा. दूसरे दिन ट्रेन का बिलासपुर आगमन 00.35 बजे होगा और प्रस्थान 00.45 बजे होगा. इसी तरह जांजगीर चांपा में ट्रेन का आगमन 01.35 बजे और प्रस्थान 01.37 बजे होगा.

ट्रेन का रायगढ़ आगमन 02.32 बजे, प्रस्थान 02.34 बजे, झारसुगुड़ा आगमन 04.08 बजे, प्रस्थान 04.10 बजे, राउरकेला आगमन 05.40 बजे और प्रस्थान 05.50 बजे होगा. चक्रधरपुर आगमन 07.38 बजे और प्रस्थान 07.40 बजे होगा. टाटानगर आगमन 08.00 बजे, प्रस्थान 08.10 बजे होगा. खड़गपुर आगमन 11.40 बजे और प्रस्थान 11.45 बजे होगा. सांतरागाछी आगमन 13.13 बजे, प्रस्थान 13.15 बजे होगा. इसके बाद ट्रेन दोपहर 13.45 बजे शालीमार स्टेशन पहुंचेगी.

शालीमार से कब चलेगी ट्रेन ?

गाड़ी संख्या 08746 शालीमार-दुर्ग समर स्पेशल ट्रेन शालीमार से 23 अप्रैल 2026 गुरुवार को 17.45 बजे रवाना होगी. संतारागाछी आगमन 18.13 बजे और प्रस्थान 18.15 बजे होगा. ट्रेन दूसरे दिन सुबह 11.15 पर दुर्ग पहुंचेगी.

इस स्पेशल ट्रेन में 2 एसएलआरडी, 4 जनरल, 10 स्लीपर, 2 एसी थ्री टीयर सहित कुल 18 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी. रेलयात्रियों से आग्रह है कि वह स्पेशल ट्रेनों की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया रेलवे की वेबसाइट को भी चेक कर लें.

Related Articles

Back to top button