ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
मनोरंजन

मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले में हसीनाओं का जलवा, दिया-नोरा ने लूटी महफिल

मुंबई: बीती शाम मुंबई के सरदार वल्लभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में फेमिना मिस इंडिया 2019 का आयोजन किया गया। राजस्थान की सुमन राव ने मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया।

मिस इंडिया ग्रैंड फिनाले में बॉलीवुड की कई बड़े स्टार्स ने शिरकत की। लेकिन बॉलीवुड हसीनाओं ने अपने बोल्ड और ग्लैमरस लुक से सबको इंप्रेस किया।

हुमा कुरैशी

मिस इंडिया इवेंट के फिनाले कॉम्पिटिशन में हुमा ब्लैक और सिल्वर कलर के कॉम्बिनेशन का जंपसूट पहने हुए बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने बन बनाया था।

दिया मिर्जा

दिया की मौजूदगी ने इस इवेंट की खूबसूरती को और बढ़ा दिया। इस दौरान वह रेड कलर के ऑफ शोल्डर गाउन हमेशा की तरह खूबसूरत लग रही थीं। इसके साथ उन्होंने बालों को खुला छोड़ा और लाइट मेकअप उनके लुक को परफैक्ट बना रहा था। बता दें कि दिया मिस एशिया पैसिफिक रह चुकी हैं।

चित्रांगदा सिंह 

चित्रांगदा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, उनको अक्सर इवेंट्स और पार्टियों स्पॉट किया जाता है। मिस इंडिया इवेंट के फिनाले कॉम्पिटिशन में चित्रांगदा ब्लैक कलर की फ्रिल साड़ी में कहर ढाती नजर आईं।

मानुषी छिल्लर

मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने वालीं मानुषी छिल्लर इस इवेंट में येलो कलर का स्लिट गाउन पहने हुए बेहद हॉट और ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। इसके साथ खुले बाल और मिनिमल मेकअप उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

नोरा फतेही 

नोरा इस इवेंट में ब्लैक कलर का ऑफ शोल्डर गाउन में दिखीं। इसके साथ उन्होंने बालों को खुला रखा था। जो उनके लुक को परफैक्ट और बोल्ड बना रहे थे। तस्वीरों में उनका कातिलाना अंदाज देख आपकी सांसे थम जाएंगी।

नेहा धूपिया

मिस इंडिया इवेंट के फिनाले कॉम्पिटिशन में नेहा ने भी हिस्सा लिया। इस इवेंट में नेहा ब्लू कलर का गाउन पहने हुए बला की खूबसूरत लग रही थीं। गाउन के साथ बन और लाइट मेकअप नेहा के लुक को परफैक्ट बना रहे थे।

सौन्दर्या शर्मा 

इस दौरान एक्ट्रेस सौन्दर्या रेड गाउन पहने हुए बेहद बोल्ड अवतार में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा था। हर बार की तरह सौन्दर्या ने हॉट और स्टाइलिश अंदाज में मीडिया को पोज दिए।

ध्वनि भानुशाली 

सिंगर ध्वनि इस इवेंट में सिल्वर टॉप के साथ ब्लू मिनि स्कर्ट में कहर ढाती नजर आईं। इस स्टाइलिश आउटफिट के साथ मिनिमल मेकअप और शॉर्ट हेयर्स उनके लुक को कम्पलीट कर रहे थे। उन्होंने क्यूट स्माइल के साथ पैपराजी को पोज दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button