ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

पटरी पर लौट रहा जनजीवन, महाराष्ट्र में छह लाख कर्मचारियों ने कामकाज किया शुरू

महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत छह लाख लोगों ने लॉकडाउन में ढील दिये जाने के बाद काम काज शुरू कर दिया है। उद्योगों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान देसाई ने कहा कि राज्य में 25 हजार कंपनियों में काम काज शुरू हो चुका है।

देसाई ने बताया कि इन 25 हजार कंपनियों में काम करने वाले करीब छह लाख कर्मी काम शुरू कर चुके हैं। अकेले पश्चिम महाराष्ट्र में नौ हजार 147 उद्योग हैं जिन्होंने काम काज शुरू करने के लिये अनुमति मांगी है। इनमें से 5,774 कंपनियों ने काम काज शुरू कर दिया है।

मंत्री ने कहा कि मुंबई, ठाणे, पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में​ किसी भी उद्योग को शुरू करने की अनुमति नहीं दी गयी है क्योंकि ये कोविड-19 मामले के लिहाज से सबसे अधिक संवेदनशील है और ये रेड जोन में हैं। मंत्री ने कहा कि ​हम काम शुरू कर कोई जोखिम नहीं उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पूरे प्रदेश को ग्रीन ज़ोन बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं।

Related Articles

Back to top button