ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
गुजरात

Operation Dev: 4 राज्यों में फैला जाल और 8 बच्चों का सौदा; गुजरात पुलिस ने ‘मुरुगन’ को कैसे दबोचा? जानें पूरी कहानी

Gujarat News: बाल तस्करी के एक गंभीर मामले में गुजरात पुलिस ने ‘ऑपरेशन देव’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए तेलंगाना से जुड़े मुरुगन गैंग का भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह पर नवजात और नाबालिग बच्चों की तस्करी करने के आरोप हैं. पुलिस ने मुख्य आरोपी मुरुगन समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई चार साल के बच्चे देव के अपहरण मामले की जांच के दौरान की गई.

कागजनगर से पकड़ा गया मुरुगन

इसी केस के आधार पर ‘ऑपरेशन देव’ शुरू किया गया, जिसमें एक जुवेनाइल से मिली जानकारी अहम साबित हुई और पूरे गिरोह का खुलासा हुआ. गुजरात पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और AI टूल्स की मदद से तेलंगाना के कागजनगर में मुख्य आरोपी मुरुगन को हिरासत में लिया. इसके साथ ही करीमनगर के तिरुपति, मल्लैया और गंगाधर को भी गिरफ्तार किया गया.

अब तक 8 बच्चों को बेच चुका ये गैंग

इस ऑपरेशन के तहत महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना और दिल्ली में एक साथ पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस का कहना है कि यह गिरोह कई राज्यों में फैला हुआ था और संगठित तरीके से काम कर रहा था. जांच में सामने आया है कि मुरुगन गैंग नवजात बच्चों को जन्म के 24 से 48 घंटे के भीतर ही बेच देता था. अब तक कम से कम 8 बच्चों की इस तरह बिक्री किए जाने की पुष्टि हुई है.

मुरुगन की पत्नी भी इस रैकेट में शामिल

पुलिस के मुताबिक, मुरुगन पहले भी चैतन्यपुरी पुलिस स्टेशन के एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है. उसकी पत्नी कृष्णावेणी भी इस बाल तस्करी रैकेट में शामिल पाई गई है और उसे भी आरोपी बनाया गया है. गुजरात पुलिस ने एक आरोपी को बस में बच्चे को ले जाते समय गिरफ्तार किया, जिससे इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां खुलती चली गईं.

पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह के तार और भी राज्यों तक जुड़े हो सकते हैं. आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं. ‘ऑपरेशन देव’ के जरिए गुजरात पुलिस ने एक बड़े बाल तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है. इस कार्रवाई से कई मासूम बच्चों को बचाने की उम्मीद जताई जा रही है.

Related Articles

Back to top button