ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
हरियाणा

NIT Kurukshetra: JJP नेता जसविंदर खैहरा की शिकायत पर बड़ी कार्रवाई, ज्वाइंट रजिस्ट्रार निलंबित

कुरुक्षेत्र: जननायक जनता पार्टी (JJP) के वरिष्ठ युवा नेता डॉ. जसविंदर खैहरा द्वारा उठाए गए गंभीर सवालों के बाद NIT (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। खैहरा द्वारा लिखे गए पत्र और संस्थान में चल रही अनियमितताओं के आरोपों के बाद ज्वाइंट रजिस्ट्रार को सस्पेंड कर दिया गया है।

 PunjabKesari

JJP नेता डॉ. जसविंदर खैहरा ने पिछले कुछ समय से संस्थान के भीतर प्रशासनिक खामियों और छात्रों से जुड़े मुद्दों (हाल ही में हुई आत्महत्या की घटनाओं सहित) को लेकर कड़ा रुख अपनाया था। खैहरा ने एक औपचारिक पत्र लिखकर उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद संस्थान की गवर्निंग बॉडी ने शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए ज्वाइंट रजिस्ट्रार के निलंबन का आदेश जारी किया। सूत्रों के अनुसार, निलंबन के साथ ही एक उच्च स्तरीय जांच कमेटी भी गठित की जा सकती है जो रजिस्ट्रार कार्यालय के पिछले कामकाज की समीक्षा करेगी।

PunjabKesari

NIT कुरुक्षेत्र जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में इस तरह की कार्रवाई को स्थानीय स्तर पर बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है। डॉ. खैहरा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान की गरिमा और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button