ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मध्यप्रदेश

Police Recruitment Scam: सिंहस्थ पुलिस वॉलेंटियर की फर्जी भर्ती का खुलासा; पुलिस हेडक्वार्टर ने जारी की एडवाइजरी

भोपाल : मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया पर चल रही पुलिस वॉलेंटियर्स की कथित भर्ती को लेकर अलर्ट जारी किया है. पीएचक्यू ने सिंहस्थ के लिए पुलिस वॉलेंटियर्स भर्ती संबंधी खबरों को पूरी तरह भ्रामक और असत्य बताया है. इस बारे में PHQ द्वारा आधिकारिक पत्र जारी कर आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

उज्जैन में बैठक के बाद सोशल मीडिया पर फर्जी भर्ती के पोस्ट

हाल ही में उज्जैन में आयोजित एक कार्यशाला के बाद सोशल मीडिया पर कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं, जो सिंहस्थ के नाम पर फर्जी भर्ती के संदेश और वीडियो वायरल कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं. इन संदेशों में पुलिस वॉलेंटियर्स के नाम पर भर्ती प्रक्रिया, आवेदन और चयन की झूठी जानकारी साझा की जा रही है.

fake recruitment Simhastha Police mp police warning

नगर व ग्राम समितियों के लिए हुई थी बैठक

2028 में होने वाले सिंहस्थ महापर्व को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही पुलिस वॉलेंटियर्स कथित भर्ती संबंधी खबरों को पुलिस मुख्यालय ने पूरी तरह भ्रामक और असत्य बताया है. पुलिस मुख्यालय ने साफ किया है कि कार्यशाला के दौरान विभिन्न जिलों के पुलिस अधिकारियों को केवल नगर व ग्राम रक्षा समितियों के पुनर्गठन के निर्देश दिए गए थे. साथ ही, इन समितियों के सदस्यों को सिंहस्थ महापर्व के दौरान फोर्स मल्टीप्लायर के रूप में उपयोग करने की बात कही गई थी, जिससे बड़े आयोजन के दौरान पुलिस को सहयोग मिल सके.

डीआईजी ने कही ये बात

उप पुलिस महनिरीक्षक विनीत कपूर की ओर से जारी पत्र में साफ कहा गया है, ” सिंहस्थ पुलिस वालंटियर्स का चयन पुलिस भर्ती की श्रेणी में नहीं आता है और इस संबंध में कोई स्पष्ट निर्देश वर्तमान में जारी नहीं किए गए हैं. इन वॉलेंटियर्स को सामुदायिक पुलिस कार्य हेतु स्वयं सेवक के रूप में चयन किया जाना है. इनके मानदेय की स्थिति अभी विचाराधीन है. इस संबंध में जो भी भ्रामक जानकारी / वीडियो प्रसारित किए गए हैं, वह नियम विरूद्ध हैं इस पर ध्यान नहीं दिया जाए. इस संबंध में सोशल मीडिया पर अनाधिकृत तथा भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.”

सख्त कार्रवाई के निर्देश

सामुदायिक पुलिस के उप महानिरीक्षक विनीत कपूर ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर फर्जी भर्ती या भ्रामक जानकारी फैलाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साइबर सेल और संबंधित एजेंसियों को इस पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं. नागरिकों से कहा है कि किसी भी भर्ती या सरकारी प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक स्रोतों से ही प्राप्त करें. किसी भी संदिग्ध लिंक, फॉर्म या मैसेज के झांसे में आने से बचें, ताकि धोखाधड़ी का शिकार न बनें.

2028 में होगा दुनिया का सबसे बड़ा पर्व

दुनिया का सबसे बड़ा पर्व सिंहस्थ महाकुंभ उज्जैन में 27 मार्च से 27 मई 2028 तक शिप्रा नदी के तट पर आयोजित होगा. हर 12 साल में होने वाला सिंहस्थ महाकुंभ एक पवित्र हिंदू महापर्व है, जिसमें मेला है, जिसमें 30 से 40 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद सरकार ने जताई है. सिंहस्थ जैसे बड़े धार्मिक आयोजन को लेकर कई सालों पहले से ही तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. वहीं, मध्य प्रदेश पुलिस भी इस महाआयोजन के हर पहलू को लेकर सतर्क है.

Related Articles

Back to top button