ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
हरियाणा

Haryana Police Update: DGP के सुरक्षाकर्मी की इलाज के दौरान मौत; सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में था भर्ती

घरौंडा : गांव बसताड़ा में रहने वाले पुलिस के जवान की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है। मृतक की पहचान गांव बसताड़ा के 35 वर्षीय विपिन के रूप में हुई है जो कि चंडीगढ़ पुलिस में तैनात था और डी.जी.पी. के गनमैन के रूप में ड्यूटी कर रहा था। विपिन वर्ष 2017 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था।

परिजनों के अनुसार 15 अप्रैल को विपिन जब अपने घर से ड्यूटी के लिए जा रहा था तभी चंडीगढ़ के ट्रिब्यून चौक पर उनकी मोटरसाइकिल व एक स्कूटी में टक्कर हो गई थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल विपिन को पी.जी.आई. चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज चला। कुछ दिनों के बाद उन्हें पी.जी. आई. से छुट्टी दे दी गई। परिजन उन्हें करनाल के निजी अस्पताल में ले आए। यहां इलाज के दौरान बीती रात उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर चंडीगढ़ पुलिस करनाल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर करनाल के मोर्चरी हाऊस में पोस्टमार्टम करवाया। जांच अधिकारी जसपाल सिंह के अनुसार हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button