ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
मनोरंजन

टीनएज लड़की के प्यार में फंसे अभय देओल, वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अभय देओल फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं। अभय ने ​कई फिल्मों में काम किया है। दर्शकों ने हमेशा ही उनकी एक्टिंग को सराहा है। वहीं अब वह जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म भी नजर आने वाले हैं। अभय देओल ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई कलाकारों के लिए ओटीटी एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। फिल्मों के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की सुविधा के बाद अभय देओल की तरह के कई एक्टर्स को ओटीटी की संजीवनी मिल गई है, जिन्हें बेहतर काम के बाद भी बॉलीवुड ने ज्‍यादा मौके नहीं दिए। अभय  जल्द ही ओटीटी ओरीजनल फिल्म में नजर आने वाले हैं।

एक्टर अभय देओल एक बार फिर से अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। वह जल्द ही ओटीटी ओरीजनल फिल्म में नजर आने वाले हैं। उनकी इस फिल्म का नाम ‘द ऑड्स’ है। इस फिल्म टीजर रिलीज हो चुका है। ‘द ऑड्स’ के टीजर वीडियो को अभय देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए अभय ने कैप्शन में​ लिखा, ‘अक्सर ये देखने को मिलता है कि 40 वाले किसी टीनएज लड़की को दिल दे बैठते हैं। और लड़की का नाम है विवेक। है ना ये ऑड। इतना ही नहीं ये विवेक बहुत ही ज्यादा स्मार्ट है।’

‘द ऑड्स’ फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में अभय के साथ एक्ट्रेस यशश्विनी दायमा नजर आने वाली हैं। अभय दरअसल, उन्हीं की बात कर रहे हैं। ‘द ऑड्स’ में अभय यशश्विनी दायमा  जो कि एक ‘टीनएज लड़की’ हैं उनके प्यार में घिरे नजर आएंगे। अभय इस फिल्म में एक रॉकस्टार की भूमिका निभाते नजर आएंगे। हालांकि रिलीज किए गए टीजर में यह एक अंग्रेजी फिल्म नजर आ रही है। क्योकि इसका एक भी डायलॉग हिन्दी में सुनाई नहीं दिया। लेकिन ये आज के यूथ से कनेक्ट करती नजर आ रही है। वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो ये दो टीनएज लड़कियों पर बेस्ड है जिनको 40 साल की उम्र वाले लड़कों के प्यार हो जाता है।

एक्ट्रेस यशश्विनी दायमा की बात करें तो वह पहले से ही ओटीटी की बड़ी स्टार हैं। उन्होंने ‘मेड इन हैवेन’, ‘फोब‌िया’, ‘दिल्ली क्राइम’ जैसी सीरीज में काम किया है। इसके अलावा वो शाहरुख खान और आलिया भट्ट स्टारर डियर जिंदगी में भी आलिया के दोस्त के किरदार में नजर आई थीं।

Related Articles

Back to top button