ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
देश

पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने केरल CM को लिखा पत्र, राज्य में फंसे मजदूरों के लिए की मदद की मांग

भोपाल: देशभर में कोरोना महामारी के बीच मजदूरों का वापस अपने गृहनगर लौटने का सिलसिला जारी है। अचानक से हुए लॉकडाउन की वजह से कई मजदूर, छात्र, पर्यटक, जहां थे। वहीँ फंसे रह गए। इस बीच मजदूरों की गुहार के बाद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने केरल से मजदूरों को वापस बुलाने के लिए केरल सीएम को पत्र लाख उनसे मदद मांगी है। पत्र में दिग्विजय सिंह ने श्रमिकों को एमपी भेजने में मदद की मांग की है।

सोमवार को लिखे अपने पत्र में दिग्विजय सिंह ने कहा है कि इन मजदूरों के पास न तो रहने के लिए कोई उचित आश्रय स्थल है और न ही इनके खाने-पीने की कोई व्यवस्था है। ये वहां बहुत मुश्किल हालात में दिन काट रहे हैं। कृपया मध्यप्रदेश सरकार से सामंजस्य स्थापित करके इन लोगों को वापस इनके घर भेजने में मदद करें। वहीँ सिंह ने ये भी कहा है कि गर वो मध्य प्रदेश सरकार से सामंजस्य बनाकर इन मजदूरों को इनके घर वापस भेजने में इनकी मदद कर देंगे तो वो उनके बहुत आभारी रहेंगे। वहीँ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र के साथ इन 195 श्रमिकों की डिटेल्स भी केरल सीएम पिनाराई विजयन को भेजी है।

मध्य प्रदेश के 195 श्रमिकों केरल में फंसे हुए हैं। प्रदेश से संचालित श्रमिक स्पेशल ट्रेन से लगातार मजदूरों को मध्य प्रदेश लाया जा रहा है। वहीँ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिकों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई है। जिसमें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अब तक कुल 50 श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 1 लाख 7 हजार प्रवासी श्रमिक को सकुशल वापस मध्य प्रदेश लाया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button