ब्रेकिंग
Madhya Pradesh News: सीएम मोहन यादव का बड़ा कदम, बालाघाट के 100 नक्सल प्रभावित गांवों के विकास के लि... Shivpuri Crime News: शिवपुरी में दिल दहला देने वाली घटना, दो सगी बहनों ने अपने बच्चों के साथ कुएं मे... Haryana Weather Update: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का हरियाणा में असर, 15 जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृ... Gurgaon Accident News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस में पीछे से घुसी तेज रफ्ता... Faridabad News: पंजाब में हैंड ग्रेनेड हमले का आरोपी फरीदाबाद से गिरफ्तार, ISI और आतंकी शहजाद भट्टी ... Army Gunner Firing in Jind: पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पहुंचे फौजी ने चलाईं 6-7 गोलियां, पुलिस ने ... Haryana Vehicle Registration Boom: हरियाणा की सड़कों पर दौड़ पड़े 46 लाख से ज्यादा नए वाहन, गुरुग्रा... Haryana Government Employees Hike: त्योहारी सीजन से पहले हरियाणा कौशल रोजगार निगम के 1.15 लाख कर्मचा... Haryana Unrecognized Schools Action: हरियाणा में अवैध रूप से चल रहे गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों पर श... चंडीगढ़: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा फैसला, स्कूलों में पीने के ...
टेक्नोलॉजी

अमेरिका में फेमस हो रहा TikTok, Kevin Mayer ने Disney छोड़ Tiktok सीईओ का संभाला पद

नई दिल्ली। TikTok कंपनी अपने साथ दिग्गज टेक कंपनियों के इंटेलेक्चुअल्स को जोड़ रही है। अब इस लिस्ट में Walt Disney कंपनी के टॉप स्ट्रीमिंग एक्जीक्यूटिव केविन मेयर (Kevin Mayer) का नाम जुड़ गया है। वो अब TikTok के चीफ ऑफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर का पद संभालेंगे। TikTok चीन की ByteDance टेक्नोलॉजी कंपनी की सहायक कंपनी है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब कोई बड़ा नाम टिकटॉक से जुड़ा हो। इससे पहले Microsoft Intellectual property के चीफ Erich Andersen को टिकटॉक ने जनवरी में अपना ग्लोबल जनरल काउसिंल नियुक्त किया था। साथ ही YouTube के यूएस ऑपेशन्स संभालने वाले एक्जीक्यूटिव Vanessa Pappas की हॉयरिंग की थी।

कौन हैं Kevin Mayer और कैसे काम करता है TikTok

केविन मेयर ने नवंबर में Disney+ स्ट्रीमिंग सर्विस को लॉन्च किया था और फरवरी में Disney के नए चीफ एक्जीक्यूटिव पर पद संभाला. वो चीनी कंपनी ByteDance के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर का पद 1 जून से संभालेंगे। TikTok यूजर्स को स्पेशल इफेक्ट्स के साथ शार्ट वीडियो बनाने की इजाजत देता है, जो इन दिनों अमेरिकी युवाओं के बीच वायरल चैलेंज के तौर पर काफी फेमस हो रहा है। यह ऐप गैलरी में म्यूजिक क्लिप के एक पेयर डांस के साथ सेव हो जाता है। TikTok ने म्यूजिक स्ट्रीमिंग बिजनेस में उनतरने का इस साल जनवरी में  इशारा किया था। इसके लिए ही कंपनी ने यूके बेस्ड म्यूजिक राइट एजेंसी Merlin के साथ साझेदारी की थी।

हालांकि ByteDance के चीनी स्वामित्व वाली कंपनी ने वॉशिंगटन में Tiktok के पर्सनल डाटा को लेकर चिंता जताई थी। साथ ही पिछले साल नवंबर में यूएस सरकार ने एक बिलियन डॉलर लागत में नेशनल सिक्योरिटी रिव्यू शुरू किया था, जिसमें ByteDance की तरफ से सोशल मीडिया ऐप Musical.ly के अधिग्रहण की भी जांच होनी थी, जो अब Tiktoक का पार्ट बन गई है। इसके अलावा दो अमेरिकी सीनेटर की तरफ से भी फेडरल अधिकारियों के टिकटॉक बैन को लेकर एक बिल पेश किया गया था।

Related Articles

Back to top button