ब्रेकिंग
Tamil Nadu Government Jobs: टीवीनके सरकार का बड़ा फैसला, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा मे... Rajasthan Education News: मदन दिलावर के फरमान से सरकारी टीचर्स की बढ़ी मुश्किलें, बिना बजट दीपावली प... UP PCS Transfer News: पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले के बाद दो SDM समेत 11 पीसीएस अधिकारियों क... Mumbai Model Honey Trap Case: मशहूर मॉडल पर कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.39 करोड़ रुपये वसूलने... Lucknow Murder Case: RSS कार्यकर्ता समेत परिवार के 3 सदस्यों की हत्या पर गरमाई सियासत, DGP और ACS हो... Lucknow Terror Plot Busted: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची जा रही टारगेट किलिंग की ... Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लो... Hisar Murder News: HAU लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर ईंट-रॉड से वार कर उ... Haryana Crime News: कुरुक्षेत्र फायरिंग कांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, मुख्य आरोपी रिमांड पर औ... Ballabgarh News: बल्लभगढ़ की गली में दो सांडों की खौफनाक लड़ाई का वीडियो वायरल, जान बचाने के लिए घरो...
झारखण्ड

NEET-UG 2026 Giridih: नीट परीक्षा को लेकर गिरिडीह प्रशासन सख्त; होटलों और लॉज की तलाशी, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

गिरिडीह: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 को पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन ने सुरक्षा का अभेद्य चक्रव्यूह तैयार किया है। डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर शहर के तमाम होटलों, लॉज, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

🔍 होटलों और संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की नजर

परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के उद्देश्य से नगर, मुफ्फसिल और पचम्बा थाना क्षेत्रों के होटलों में पुलिस टीमों ने छापेमारी की। एसडीपीओ जीतबाहन उरांव और डीएसपी नीरज कुमार सिंह की देखरेख में संदिग्धों की धरपकड़ और गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए, इसके लिए जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में रहने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

🏫 तीन केंद्रों पर होगी परीक्षा

गिरिडीह में नीट परीक्षा के लिए तीन प्रमुख केंद्र बनाए गए हैं:

  • डिस्ट्रिक्ट सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, पचंबा

  • गिरिडीह प्लस 2 उच्च विद्यालय

  • सर जेसी बोस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस सभी केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक आयोजित होगी, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए समय सीमा शाम 06:15 बजे तक रखी गई है।

📞 नियंत्रण कक्ष और सुरक्षा दिशा-निर्देश

डीसी रामनिवास यादव ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे केवल NTA द्वारा जारी वैध एडमिट कार्ड लेकर ही केंद्र पहुँचें और समय का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की सूचना या सहायता के लिए जिला प्रशासन द्वारा नियंत्रण कक्ष (06532 – 228829) स्थापित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अफवाह फैलाने वाले तत्वों और असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button