ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
देश

गढ़वा में कोरोना के 4 मरीज स्‍वस्‍थ, कोविड अस्‍पताल से मिली छुट्टी

गढ़वा। गढ़वा जिले के कोविड अस्पताल में इलाजरत चार और मरीजों के तीसरे सैंपल की जांंच रिपोर्ट निगेटिव मिली है। इसके पश्चात उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही जिले के 47 कोविड मरीजों में अब तक सात स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 40 कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है। इसकी जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ एनके रजक ने बताया कि विगत 8 मई को श्रीबंशीधर नगर के महदेइया में नवनिर्मित जेल भवन में क्‍वारंटाइन किए गए प्रवासी मजदूरों में से 20 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

इसके पश्चात इन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। 16 मई को चार कोविड मरीजों के दूसरे सैंपल की जांंच रिपोर्ट निगेटिव मिली थी। जबकि 16 मरीजों का दूसरा सैंपल जांंच में भी पॉजीटिव मिला था। इसके पश्चात इन सभी का तीसरा सैंपल 17 मई को लिया गया था। रिम्स रांची द्वारा शनिवार की देर शाम को जारी की गई जांंच रिपोर्ट में चार लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button