ब्रेकिंग
त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, छठ और दीपावली के बाद ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़ वकील के भरोसे कोर्ट से दूर रहने वाले याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत महादेव सट्टा ऐप मामले में सीबीआई का शिकंजा और कसा, देश के 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे दुर्ग के गोडपेंडरी में अंधे कत्ल का खुलासा, शराब के नशे से तंग आकर बहन ने ली भाई की जान बिलासपुर में नवंबर की सर्द रातों का 17 साल पुराना रिकार्ड अब भी कायम, मौसम में लगातार हो रहा बदलाव बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन महादेव सट्टा ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के आधार पर देश के 6 राज्यों में सीबीआई के छापे बलौदाबाजार के गिधौरी में सनसनी, तालाब के पास खून से लथपथ मिला 19 वर्षीय युवक का शव खूंटी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रांची-खूंटी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग
देश

J&K: पुलवामा में 2019 जैसे आतंकी हमले की साजिश नाकाम, डोभाल ने PM मोदी को दी कामयाबी की खबर

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को एक कार में मौजूद विस्फोटक का पता लगाकर IED विस्फोट को नाकाम कर दिया और आंतकियों की एक बड़ी साजिश पर पानी फेर दिया। वहीं पुलवामा की घटना के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जानकारी दी गई। एनएसए अजित डोभाल ने पीएम मोदी को आतंकी हमले को नाकाम करने की कामयाबी की खबर दी। पीएम मोदी ने इस पर पूरी रिपोर्ट मांगी है। कश्मीर क्षेत्र की पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि समय पर मिली जानकारी तथा पुलवामा पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की कोशिश की वजह से एक कार से IED विस्फोट की साजिश को नाकाम कर दिया गया।

सूत्रों के अनुसार एक सफेद रंग की निजी कार को सुरक्षाबलों ने एक जांच चौकी पर रोका लेकिन चालक तेजी से निकल गया। इसके बाद सुरक्षा बलों ने कार पर कुछ गोलियां चलाई जिसके बाद कार कुछ दूरी पर खाली पड़ी हुई मिली। सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान वाहन में IED लगा हुआ मिला जिसे बाद में निष्क्रिय कर दिया गया।

बता दें कि साल 2019 में पुलवामा में ही एक आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में खट्टास आई हुई है। वहीं पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में हवाई हमला कर आतंकी संगठन जैश के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था, जिससे पाकिस्तान काफी तिलमिला उठा था।

Related Articles

Back to top button