ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
देश

CM हेमंत सोरेन बोले, केंद्र ने राज्य को भगवान भरोसे छोड़ा

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यों को पूरी तरह से भगवान भरोसे छोड़ दिया है। अब सारी चीजें राज्यों को तय करनी है। सोमवार को प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने लॉक डाउन की रियायत को लेकर राज्य सरकार के स्तर से लिए गए फैसलों पर स्थिति स्पष्ट की। कहा, राज्य में धार्मिक स्थल लॉक डाउन खत्म होने तक नहीं खोले जाएंगे, शिक्षण संस्थान भी फिलहाल बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना संक्रमण के मामलों को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन खोलने की दिशा में धीरे-धीरे आ बढ़ रही है

लॉकडाउन में दी गई ढील की सरकार लगातार समीक्षा करेगी। संक्रमण के मामले बढ़े या नियमों के अनुपालन में कोताही देखी गई तो छूट पर पुनॢवचार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि समीक्षा के बाद जरूरत पड़ी तो सरकार ढील वापस भी ले सकती है। ऐसा नहीं होना चाहिए कि संक्रमित लोग बाजार में घूमने लगें। वर्तमान परिस्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि अभी लगातार मामले सामने आ रहे हैं। इन सबको ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन खोलने को लेकर हमारी गति थोड़ी धीमी है।

Related Articles

Back to top button