ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

3 तल्ला मकान, घर में एसी-कार; फिर भी ले रहे गरीबों का अनाज

रामगढ़। रामगढ़ जिला प्रशासन की ओर से अयोग्य राशन कार्ड की जांच के लिए शनिवार की सुबह छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनभर अयोग्य कार्डधारियों को राशन कार्ड से अनाज उठाने के मामले सामने आए। अभियान में जिला आपूर्ति पदाधिकारी केके राजहंस, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ राजशेखर शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक अभियान जारी था। अभियान के दौरान कई ऐसे अयोग्य कार्ड धारी मिले, जिनके तीन तल्ला पक्का मकान, एसी, चार पहिया वाहन, फ्रीज व वाशिंग मशीन थे।

इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी केके राजहंस ने बताया कि अयोग्य कार्ड धारियों को नोटिस करने के साथ-साथ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आयोग राशन कार्ड धारी जितने दिनों तक राशन का उठाव किए हैं, उसका बारह प्रतिशत ब्याज के साथ जुर्माने की राशि वसूली जाएगी। ऐसे अयोग्य कार्ड धारियों से अपील है कि अभी भी राशन कार्ड जमा कर दें। अन्यथा जुर्माने के साथ-साथ प्राथमिकी की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button