ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
देश

सीएम योगी आदित्यनाथ का बस्ती दौरा आज, करेंगे कोविड अस्पताल का निरीक्षण

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाने की खातिर अब सीएम योगी आदित्यनाथ स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। इसी क्रम में उनका रविवार को बस्ती का दौरा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को अपने सरकारी आवास पर टीम-11 के साथ कोरोना वायरस पर अंकुश लगाने के लिए चल रहे अभियान की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह अधिकारियों को निर्देश देने के बाद दिन में ही दौरे पर भी निकलेंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ दिन में करीब एक बजे हेलिकॉप्टर से बस्ती जाएंगे। वहां पर पुलिस लाइन में लैंड करने के बाद वह जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। वहां पर कोविड वार्ड की सुविधा परखने के साथ सैंपल जांच की भी तहकीकात करेंगे। उनका दौरा दोपहर करीब एक बजे का है।

गोरखपुर में भाजपा की वर्चुअल सभाएं 16 से

उत्तर प्रदेश के छह क्षेत्रों में भाजपा 16 से 22 जून के बीच वर्चुअल रैली आयोजित करेगी। इसमें गोरखपुर क्षेत्र से 50 हजार लोग प्रतिभाग करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 30 जून तक एक माह चलने वाले विभिन्न अभियानों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं एवं उतर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीन वर्ष के जनहितकारी योजनाओं और कार्यों के बारे में घर-घर जाकर दो-दो के समूह में बताने का आह्वान किया।

Related Articles

Back to top button