ब्रेकिंग
बच्चों की प्राइवेसी उल्लंघन पर TikTok को बड़ा झटका: US सरकार के साथ $400 मिलियन का ऐतिहासिक समझौता रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को न भद्रा का डर न ग्रहण का असर, जानें पंचक में राखी बांधने का सबसे शुभ समय डैंड्रफ से हमेशा के लिए छुटकारा क्यों नहीं मिलता? जानिए सीबम, यीस्ट और स्कैल्प केयर का कनेक्शन रीवा में सजेगा 'शान-ए-विंध्य' सीजन-2 का मंच: सुनील पाल, अभय शर्मा और डॉली चायवाला बिखेरेंगे जलवे ग्वालियर नगर निगम के नए कमिश्नर होंगे 2018 बैच के IAS अभिषेक चौधरी, संघ प्रिय का सिंगरौली तबादला MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के CEO बदले भोपाल में दुखद हादसा: ड्यूटी के बाद सुबह चाय पीते ही गिरा सब इंस्पेक्टर, हार्ट अटैक से निधन मध्य प्रदेश में गोवंश संवर्धन: 1,000 नई गोशालाएं शुरू, गोवंश के अवैध परिवहन पर सख्त कानून लागू नरवर किले से चोरी हुई 400 साल पुरानी अष्टधातु की तोप: राजस्थान के बीहड़ों में मेटल डिटेक्टर से तलाश इंदौर के अस्पतालों में दूषित पेयजल से हड़कंप: चाचा नेहरू और जिला अस्पताल में बैक्टीरिया की पुष्टि, H...
मनोरंजन

करीना और सैफ के फैंस के लिए खास खबर, इस फिल्म में एक साथ आएंगे नजर

बाॅलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी फिल्मों और स्टाइल के साथ-साथ अक्सर अपने बेटे तैमूर की पॉपुलैरिटी के कारण भी सुर्खियों का केंद्र बने रहते हैं। लेकिन इस बार हम सैफिना के फैंस के लिए एक खास खबर लेकर आए हैं। जिसे जानकर आप भी खुशी से झूम उठेंगे।

दरअसल, सिल्वर स्क्रीन पर पांच साल बाद सैफ-करीना की जोड़ी फिर एकसाथ नजर आ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा है कि करीना कपूर पति सैफ अली खान की अपकमिंग फिल्म जवानी जानेमन में नजर आएंगी। करीना का मूवी में स्पेशल अपीयरेंस होगा। इन दिनों सैफ अली खान और करीना कपूर लंदन में बेटे तैमूर के साथ हॉलिडे पर हैं। सूत्र बताते हैं कि करीना कपूर खान फैमिली संग लंदन में सिर्फ वैकेशन ही नहीं मना रही हैं, वे फिल्म जवानी जानेमन की शूटिंग से भी जुडेंगी। फिल्म में करीना का कैमियो दमदार है, वे सैफ की एक्स वाइफ और एक्स गर्लफ्रेंड के रोल में दिख सकती हैं।

सैफ और फिल्म की पूरी कास्ट-क्रू लंदन में शूटिंग कर रहे हैं। 16 जून को सैफ अली खान फिल्म में उनकी ऑनस्क्रीन बेटी का रोल निभा रहीं आलिया फर्नीचरवाला के साथ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में नजर आए थे। मालूम हो आलिया फर्नीचरवाला एक्ट्रेस पूजा बेदी की बेटी हैं, जवानी जानेमन आलिया की डेब्यू फिल्म होगी। पर्दे पर सैफ अली खान और करीना कपूर ने कई फिल्मों में साथ काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button