ब्रेकिंग
1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से... राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने 'वीर भूमि' पर अर्पित किए ... 'वंदे मातरम्' पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल... तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की... उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नग... हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया ... गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी दिल्ली मास्टर प्लान-2047 को केंद्र की मंजूरी: 40 लाख नए फ्लैट्स, नरेला एजुकेशन हब और मेट्रो विस्तार ... संसद में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर मतदान, राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा
मनोरंजन

50 पार फिर भी हौसला बरकरार, सलमान की तरह वर्कआउट करना नहीं है लड़कों के लिए आसान

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म भारत के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है। वहीं सलमान खान अपनी फिल्म की सक्सेस एन्जॉय कर रहे हैं।

अपनी फिल्मों में सलमान खान अलग अंदाज के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही वो फिटनेस को लेेकर भी खूब पसीना बहाते हैं। इस मेहनत का ही नतीजा है कि 53 की उम्र में भी वो बेहद फिट हैं। सलमान हर रोज घंटों वर्कआउट करते हैं। वो दूसरे लोगों को भी जिम जाने के लिए प्रेरित करते हुए दिखते हैं। अब सलमान ने अपना ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो जमकर एक्सरसाइज करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में सलमान लेग प्रेश मशीन का यूज कर रहे हैं लेकिन खास बात ये है कि दो लोगों को उन्होंने प्रेश मशीन के ऊपर बिठा रखा है।

वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा- ‘उतार-चढ़ाव का अनुभव करने के बाद मेरे सिक्योरिटी वालों को आखिरकार अहसास हो गया कि वो मेरे साथ कितने ज्यादा सुरक्षित हैं…हा हा।’ सलमान के इस वीडियो को फैंस भी बेहद पसंद कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button